न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हर्षवर्धन-सोनम की मूवी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर रिलीज, धनश्री के आरोपों पर चहल ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसे इस साल सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया, जिसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 2:04:21

2 News : हर्षवर्धन-सोनम की मूवी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर रिलीज, धनश्री के आरोपों पर चहल ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसे इस साल सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया, जिसे देख लोग दीवाने हो गए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। इसके बाद से ही फैंस हर्षवर्धन की अगली फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर्षवर्धन एक बार फिर लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं जिसमें प्यार में जुनून और नफरत दोनों दिखाई देने वाली है। आज बुधवार (8 अक्टूबर) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया। यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इसकी भरपूर तारीफ कर रहे हैं। इसमें हर्षवर्धन के अपोजिट एक्ट्रेस सोनम बाजवा हैं।

हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, “इतिहास का मैं पहला रावण हूं जो खुद सीता को घर छोड़कर आएगा। #EkDeewaneKiDEEWANIYAT ट्रेलर अभी जारी। इस दिवाली सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर, 2025.” ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें हर्षवर्धन का किरदार कहता है, “'तुझसे मोहब्बत करना ऐ सनम...मेरी जरुरत है और ये तेरे बदनसीब दीवाने की दीवानियत है।” यह डायलॉग न केवल फिल्म की कहानी को सेट करता है, बल्कि दर्शकों को बताता है कि यह कोई हल्की-फुल्की लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है जिसमें प्यार की हदें दीवानगी तक पहुंच चुकी हैं।

इसके बाद ट्रेलर में हर्षवर्धन और सोनम के बीच की केमिस्ट्री दिखाई जाती है। बता दें फिल्म के टीजर और गाने भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें काफी पसंद किया गया। टाइटल ट्रैक समेत 3 गाने अब तक रिलीज हुए हैं। वे ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जावेरी है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ से होगी। यह तो वक्त ही बताएगा कि कमाई और पसंद के मामले में इनमें से कौनसी मूवी बाजी मारती है।

2 News : हर्षवर्धन-सोनम की मूवी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर रिलीज, धनश्री के आरोपों पर चहल ने तोड़ी चुप्पी

चहल ने कहा, अगर मैं 2 महीने में ही धोखा देता तो क्या शादी इतनी चलती…

डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में चुनौती पेश कर रहे हैं। शो में धनश्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खुलासे कर रही हैं। कई लोग इसे विक्टिम कार्ड के सहारे खेलना बता रहे हैं और उनका मानना है कि वह इस तरह से सहानुभूति अर्जित करना चाहती हैं। धनश्री ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग शादी टूटने को लेकर बात करने के साथ उन पर धोखा देने के आरोप लगाए। धनश्री ने एक एपिसोड में कहा था कि उन्होंने शादी के 2 महीने के बाद ही चहल को पकड़ा था।

लंबे समय तक चुप रहने के बाद अब चहल ने इस पर रिएक्शन दी है। चहल ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं स्पोर्ट्सपर्सन हूं और चीट नहीं करता हूं। अगर आपको कोई 2 महीने में ही धोखा देता है तो क्या शादी इतनी लंबी चलती? मेरे लिए वो चैप्टर खत्म हो गया है। मुझे कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया हूं और दूसरों को भी ऐसा ही करना चाहिए। मेरी और धनश्री की शादी साढ़े 4 साल तक चली। अभी भी कुछ लोग उस चीज को पकड़े हुए हैं। अभी भी उनका घर मेरे नाम से चल रहा है तो वो ये करते रहेंगे। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

अब मुझ पर इससे असर नहीं पड़ता है। मुझे ये फीलिंग आ रही है कि मैं बस आखिरी बार इसके बारे में बात कर रहा हूं। मेरे लिए चैप्टर क्लोज है। मैं इसके बारे में आगे बात नहीं करना चाहता हूं। मैं अपनी आगे की जिंदगी पर फोकस कर रहा हूं। बता दें कि धनश्री और चहल ने साल 2020 में शादी की थी। खबरें थीं कि दोनों 2022 से अलग रह रहे थे। इस साल मार्च में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड