न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर सिंगर के घर में दूसरी बार गूंजीं किलकारियां, दिवाली पर वरुण ने बेटी के साथ शेयर की Photo

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और उनकी पत्नी जेनिथ सिद्धू के जीवन में दूसरी बार खुशियों की बहार आई है। उनके घर दिवाली के मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 11:57:53

2 News : इस मशहूर सिंगर के घर में दूसरी बार गूंजीं किलकारियां, दिवाली पर वरुण ने बेटी के साथ शेयर की Photo

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और उनकी पत्नी जेनिथ सिद्धू के जीवन में दूसरी बार खुशियों की बहार आई है। उनके घर दिवाली के मौके पर खुशियां बरसीं। हार्डी ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है। हार्डी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “हमारा सुंदर आशीर्वाद आ गया है। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।” इस पोस्ट के साथ एक फोटो है, जिसमें उनके नवजात बच्चे का हाथ दिख रहा है। साथ ही हार्डी और जेनिथ के अलावा बड़े बेटे का हाथ भी मौजूद है। इस क्यूट सी फैमिली फोटो पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

वे अलग-अलग अंदाज में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि हार्डी ने यह खुलासा नहीं किया कि उनके घर नन्हीं परी आई है या राजकुमार। कुछ समय पहले हार्डी ने पत्नी की गोद भराई रस्म की फोटो भी शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुईं। पोस्ट में हार्डी व्हाइट शर्ट और ट्राउजर में हैंडसम लग रहे थे। उनकी पत्नी फ्लोरल ड्रेस में प्यारी लग रही थीं। इस ड्रेस में वह बेबी बंप फ्लान्ट कर रही थीं। इस तस्वीर में वे बेटे के साथ पोज दे रहे थे। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “हमारा सुंदर आशीर्वाद, जल्द ही आ रहा है...अक्टूबर 2025.” हार्डी और जेनिथ ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक गोपनीय रखा है।

दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। हार्डी ने 'सोच', 'जोकर', 'बैकबोन', 'नाह गोरिये' और 'बिजली बिजली' जैसे लोकप्रिय व हिट गानों को अपनी खनकती आवाज से सजाया है। वे पूर्व क्रिकेटर भी हैं। उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 और पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेले हैं। कुछ कारणों से उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ गया। वे एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं। हार्डी ने कबीर खान के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की मूवी '83' में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मदनलाल की भूमिका निभाई थी।

वरुण धवन और नताशा दलाल ने पिछले साल किया था बेटी का स्वागत

दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पहली बार अपनी बेटी दुआ का चेहरा रिवील किया। इस बीच वरुण धवन ने भी अपनी बेटी लारा के साथ फोटो शेयर की है। वरुण अपनी बेटी लारा के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान वरुण ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया और पीछे से फोटो शेयर की है। ये तस्वीर देखने के बाद लोग खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वरुण से लोग सवाल भी कर रहे हैं कि वे बेटी का चेहरा कब दिखाएंगे। उल्लेखनीय है कि वरुण ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नताशा दलाल संग साल 2021 में शादी की थी।

फिर साल 2024 में उन्हें जीवन में सबसे बड़ी खुशी मिली, जब लारा का जन्म हुआ। वरुण अपने डॉग जोई को भी बच्चे की जैसे मानते हैं। वरुण कई बार अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनका डॉग उनके बच्चे की तरह है और वो अपनी बेटी और डॉग में कोई फर्क नहीं करते हैं। उन्होंने तो यह तक कहा कि उनकी पहली औलाद उनका डॉग जोई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अगले साल रिलीज होने वाली मूवी ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह