न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस मॉडल के साथ जुड़ रहा हार्दिक का नाम, सिंगापुर में वेकेशन का मजा ले रहे हैं करण-तेजस्वी

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का पिछले साल सर्बियाई एक्ट्रेस व मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 1:31:01

2 News : अब इस मॉडल के साथ जुड़ रहा हार्दिक का नाम, सिंगापुर में वेकेशन का मजा ले रहे हैं करण-तेजस्वी

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का पिछले साल सर्बियाई एक्ट्रेस व मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया था। इसके बाद उनके सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ अफेयर की खबरें चलीं। हालांकि दोनों ने ही कभी भी इस बारे में कुछ भी नहीं बोला। अब हार्दिक का नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। यह अफवाहें तब शुरू हुई जब रेडिट पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सेल्फी के बैकग्राउंड में एक शख्स की धुंधली झलक दिखाई दे रही थी। इसके बाद एक पोस्ट में जर्सी नंबर 33 का जिक्र था, जिसे अक्सर हार्दिक से जोड़कर देखा जाता है।

इससे फैंस के बीच हार्दिक की निजी जिंदगी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। इन तमाम अटकलों को तब और बल मिला जब लोगों ने देखा कि हार्दिक और माहिका दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अब देखना है कि दोनों में से कोई इस रिलेशनशिप को लेकर कुछ बोलता है या फिर अटकलों का बाजार यूं ही गरम रहेगा। सोशल मीडिया पर तो इस समय यह हॉट टॉपिक बना हुआ है। बता दें माहिका एक पॉपुलर मॉडल हैं, जिन्होंने टॉप डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है और म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों में भी नजर आई हैं।

उन्होंने टॉप ब्रांड के साथ काम किया है। उनके खाते में इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर का पुरस्कार है। माहिका को फैशन मैग्जीन द्वारा उभरते सितारों में से एक के रूप में चित्रित किया गया है। गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा ने 18 जुलाई 2024 को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने तलाक की पुष्टि की थी। उनकी पहली मुलाकात साल 2018 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

इसके बाद वे दोस्त बने और ये दोस्ती प्यार में बदल गई थी। जनवरी 2020 में सगाई कर ली और उसी साल लॉकडाउन के दौरान मई में शादी हो गई। कपल ने 14 फरवरी 2023 को उदयपुर में एक भव्य समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में फिर से शादी की थी। उनका एक बेटा अगस्त्य है। दोनों भले ही अलग हो गए हों लेकिन बेटे की परवरिश साथ कर रहे हैं।

करण कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं तस्वीरें

एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस को बहुत अच्छी लगती है। वे हमेशा इन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। उनकी एक झलक मिलने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वे चाहते हैं कि ये प्यार अब शादी के रिश्ते में बदलकर और मजबूत हो जाए। फिलहाल करण और तेजस्वी सिंगापुर में छुटि्टयों का मजा ले रहे हैं। उन्हें अपने चाहने वालों का भी ख्याल है। ऐसे में करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं।

करण अक्सर तेजस्वी को बहुत पेंपर करते हैं। तेजस्वी की इस तरह से केयर करके करण कपल गोल्स सेट करते हैं। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि करण अकेले भी खूब पोज दे रहे हैं। वे बेज कलर की पेंट और फ्लोरल शर्ट में स्मार्ट लग रहे हैं। दूसरी ओर, ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में तेजस्वी का लुक देखने वाला है। वह करण के साथ अलग-अलग तरीके से क्लिक करवा रही हैं। करण की इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

वे जानना चाह रहे हैं कि शादी कब होगी। बता दें करण और तेजस्वी की क्यूट जोड़ी ‘बिग बॉस 15’ के घर में बनी थी। इस शो में दोनों के बीच दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। आज भी कपल एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों से लगातार शादी के बारे में पूछा जा रहा है। कुछ समय पहले करण ‘लाफ्टर शेफ्स’ और तेजस्वी ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आई थीं। तब भी उनकी शादी को लेकर खूब अटकलें लगाई गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह