हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का बीच किनारे रोमांटिक वीडियो वायरल, बाथरोब में नजर आईं एक्ट्रेस
भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ बीच पर बिताए रोमांटिक पलों का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वायरल वीडियो में माहिका का स्टाइलिश और कैजुअल अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है। हार्दिक ने अपने बर्थडे पर माहिका के साथ यह खास पल सेलिब्रेट किया और रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Sun, 12 Oct 2025 9:39:14
भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। खासकर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दिनों यह रोमांटिक जोड़ी छुट्टियों का मजा ले रही है।
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह माहिका शर्मा के साथ बीच पर टहलते हुए दिखाई दिए। वीडियो में दोनों का कैजुअल और रिलैक्स अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
कपल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे देखकर काफी उत्साहित हैं और इस जोड़ी के बीच के प्यारे पलों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो उसी दिन का है जब हार्दिक अपना बर्थडे मना रहे थे और उन्होंने माहिका के साथ बीच किनारे अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।