Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हार्दिक पांड्या का इस सिंगर के साथ हुआ रिश्ता कंफर्म, अली को डेट करने से जैस्मिन को झेलनी पड़ रही नफरत

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या क्रिकेट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक फिलहाल आईपीएल-18...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 12:11:27

2 News : हार्दिक पांड्या का इस सिंगर के साथ हुआ रिश्ता कंफर्म, अली को डेट करने से जैस्मिन को झेलनी पड़ रही नफरत

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या क्रिकेट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक फिलहाल आईपीएल-18 में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में सोमवार (31 मार्च) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइर्स को 8 विकेट से रौंद दिया। मेजबान टीम ने जीत का जमकर जश्न मनाया लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चे हार्दिक के अफेयर के देखने को मिल रहे हैं। फैंस का शक, सच में बदल गया जब जैस्मिन वालिया टीम बस में बैठती नजर आईं।

दरअसल हार्दिक के जैस्मिन के साथ अफेयर के चर्चे पिछले कई महीनों से चल रहे हैं। इस रिश्ते पर मुहर तब लगी जब मुंबई की जीत के बाद जैस्मिन टीम बस में सवार हुईं। टीम बस में सिर्फ प्लेयर्स और उनकी फैमिली को ही बैठने की इजाजत होती है। ऐसे में जैस्मिन के इसमें सवार होते ही फैंस का शक सही साबित हो गया। अब आप यह जानने को उत्सुक होंगे कि जैस्मिन कौन हैं, तो बता दें कि वह एक ब्रिटिश सिंगर हैं। जैस्मिन साल 2018 में पहली बार चर्चा में आईं जब उन्होंने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फिल्म के हिट गाने 'बॉम डिग्गी' को आवाज दी थी।

वैसे उन्होंने सबसे पहले साल 2010 में 'द ओनली वे इज एसेक्स' से ध्यान आकर्षित किया और बाद में कई सिंगल्स रिलीज किए। जैस्मीन ने न केवल अपने संगीत बल्कि साल 2015 में ‘देसी रास्कल्स 2’ में एक स्टार के रूप में भी अपना नाम बनाया है। उल्लेखनीय है कि हार्दिक और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक का शादी के 4 साल बाद पिछले साल तलाक हो गया था। उनके एक बेटा अगस्त्य है, जिसकी वे मिलकर परवरिश कर रहे हैं।

जैस्मिन भसीन ने कहा, अगर मैं ड्रीम पार्टनर को छोड़ देती हूं तो क्या मैं स्मार्ट हूं या बेवकूफ…

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लंबे समय से एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं। अब जैस्मिन ने बताया है कि अली के मुस्लिम होने से उन्हें नफरत भरे कमेंट्स आते हैं। जैस्मिन ने एक इंटरव्यू में कहा कि कभी-कभी वो कमेंट्स पढ़कर हंसी आती है कि दुनिया का एक हिस्सा है जिन्हें ये बहुत गलत लगता है। जो बहुत गंदा और उल्टा सीधा लिखते हैं। दुनिया का एक हिस्सा है जो हमें बहुत प्यार करता है और समझता है। एक हूं मैं। मैं क्या सोचती हूं। मुझे लगता है कि पार्टनर चुनने का क्राइटेरिया होना चाहिए कि आप क्या चाहते हो।

रस्पेक्ट, प्यार और सपोर्ट सिस्टम। फिर मैं वो क्राइटेरिया देखती हूं जो सोसाइटी ने बनाए हैं। वो भी मेरे लिए जरूरी हैं। मेरी भी फैमिली है। पर अगर मैं उन क्राइटेरिया की वजह से अपने ड्रीम पार्टनर को छोड़ देती हूं तो क्या मैं स्मार्ट हूं या बेवकूफ। दुनिया कुछ भी लिखे, पर जीना मैंने है तो मैं डिसाइड करूंगी। उल्लेखनीय है कि जैस्मिन और अली ‘बिग बॉस’ के घर में नजदीक आए थे। इसके बाद से उनका रिश्ता कायम है। जैस्मिन ने कहा कि ‘बिग बॉस’ के बाद से मुझे सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जो इनकम हो रही है मैं उसी पर सर्वाइव कर रही हूं क्योंकि मैं स्ट्रगल वाले ट्रांसफॉर्मेशन वाले फेज में हूं।

मैं टीवी से ओटीटी और फिल्मों में स्विच करना चाह रही हूं तो मुझे टीवी से ब्रेक लेना पड़ेगा ताकि लोग मेरे स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर्स से निकल पाएं। और मैं जो भी ओटीटी और फिल्मों में काम करूं उस छवि में स्वीकार कर सकें। उस प्रोसेस में मेरी रोजी रोटी कहां हैं। मैं फिलहाल इंस्टाग्राम से कमा रही हूं। क्योंकि शुरू में जब आप फिल्में करते हो तो आपको उतना पैसा नहीं मिलता।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका