न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 2 बार मिसकैरेज से बुरी तरह टूट गई थीं भज्जी की पत्नी, हार्दिक ने दिया नताशा को धोखा! ऐसे मिले संकेत

एक्ट्रेस गीता बसरा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों ने साल 2016 में अपनी बेटी हिनाया का स्वागत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 8:46:10

2 News : 2 बार मिसकैरेज से बुरी तरह टूट गई थीं भज्जी की पत्नी, हार्दिक ने दिया नताशा को धोखा! ऐसे मिले संकेत

एक्ट्रेस गीता बसरा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों ने साल 2016 में अपनी बेटी हिनाया का स्वागत किया। गीता शादी के बाद से काफी हद तक ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। इस बीच गीता ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के एक बेहद कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि हिनाया के जन्म के बाद उन्होंने दो बार गर्भधारण किया, लेकिन दोनों बार उन्हें मिसकैरेज का सामना करना पड़ा। गीता ने हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में कहा कि मैं हमेशा से दो बच्चों की मां बनना चाहती थीं।

चूंकि मेरी पहली प्रेग्नेंसी बेहद सिंपल और हेल्दी रही, इसलिए मैंने दूसरी प्रेग्नेंसी को भी वैसा ही मान लिया। लेकिन मुझे दो बार गर्भपात का सामना करना पड़ा, जिससे मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद टूट गईं। मैं फिट थी, योग कर रही थी, सही खाना खा रही थी...मुझे लगा क्या गलत हो सकता है? लेकिन जब मिसकैरेज हुआ तो मैं टूट गई। मैंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी, क्योंकि हिनाया के साथ सब कुछ इतना आसान था। अपने बच्चे को खोना बहुत मुश्किल होता है और इस समय मानसिक रूप से बहुत स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। गीता ने इस कठिन समय में अपने पति के साथ होने की भी बात कही।

गीता ने कहा कि जब मेरा पहला मिसकैरेज हुआ, उस समय हरभजन पंजाब में थे, लेकिन जैसे ही उन्हें खबर मिली वो अगले ही दिन मेरे पास आ गए और ऑपरेशन के दौरान मेरे साथ मौजूद रहे। हरभजन बहुत भावुक इंसान हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में वो मेरे लिए चट्टान की तरह खड़े रहे। गौरतलब है कि गीता ने एक पुराने इंटरव्यू में हरभजन से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा था कि हरभजन ने उन्हें एक पोस्टर में देखा और पहली नजर में ही आकर्षित हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने करीबी दोस्त युवराज सिंह से मेरा नंबर मांगा और यहीं से हमारी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।

harbhajan singh,cricketer harbhajan singh,actress geeta basra,Geeta Basra,harbhajan geeta,geeta miscarriage,hardik pandya,cricketer hardik pandya,natasa stankovic,jasmin walia

हार्दिक पांड्या की एक्स गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया की पोस्ट से मची खलबली

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस समय दुबई में एशिया कप में खेल रहे हैं। इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हार्दिक का पिछले साल सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया था। उनके एक बेटा अगस्त्य है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा गरम है कि क्या हार्दिक का अपनी शादी के दौरान किसी और के साथ संबंध था? यह सवाल तब उठा जब हार्दिक की एक्स गर्लफ्रेंड और यूके की सिंगर जैस्मिन वालिया की एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया।

यूजर ने लिखा कि जैस्मिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया था कि उनका पिछला रिश्ता ‘लगभग दो साल’ तक चला। अगर हार्दिक और नताशा का तलाक जुलाई 2024 में हुआ था तो इसका मतलब है कि जैस्मिन और हार्दिक तलाक की घोषणा से लगभग एक साल पहले से एक साथ थे। यह कमेंट तेजी से वायरल हो गया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि जैस्मिन ने इस कमेंट को 'लाइक' किया था। हालांकि बाद में उन्होंने 'लाइक' हटा लिया। हार्दिक और जैस्मिन के संबंधों की खबरें पहले भी सामने आई थीं। दोनों को एक ही समय पर ग्रीस में वेकेशन मनाते हुए देखा गया था।

इसके अलावा जैस्मिन को इस साल दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान भी देखा गया था। जैस्मिन आईपीएल में हार्दिक की टीम मुंबई इंडियंस के मैचों में भी नजर आई थीं। बता दें कि हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। बाद में दोनों ने 2023 में उदयपुर में एक भव्य समारोह में फिर से शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी