न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Birthday Stars : चंकी पांडे को घरवालों ने यूं दी बधाई, अर्चना पर परमीत व बेटों ने ऐसे लुटाया प्यार

एक्टर चंकी पांडे आज रविवार (26 सितंबर) को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दे रहे हैं। चंकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 8:43:50

Birthday Stars : चंकी पांडे को घरवालों ने यूं दी बधाई, अर्चना पर परमीत व बेटों ने ऐसे लुटाया प्यार

एक्टर चंकी पांडे आज रविवार (26 सितंबर) को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दे रहे हैं। चंकी की पत्नी व कॉस्ट्यूम डिजाइनर भावना पांडे ने उन्हें विशेष अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने चंकी संग अपनी कुछ पुरानी फोटो शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि यह झलकियां उनके हनीमून की हैं। बिकिनी लुक में दिखाई दे रहीं भावना बीच किनारे एक रेस्टोरेंट में चंकी के साथ पोज दे रही हैं।

कपल एक साथ बेहद खूबसूरत दिख रहा है। इनकी रोमांटिक फोटो फैंस को पसंद आ रही है। इन्हें शेयर करते हुए भावना ने लिखा है, 'आपको बहुत चाहती हूं! सबसे अच्छे पति, सबसे अच्छे दोस्त और एक पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको हमेशा शुभकामनाएं'। भावना ने अपनी दोनों बेटियों अनन्या और रिसा पांडे के साथ भी फोटो शेयर की हैं, जिसमें से एक जगह अनन्या की बचपन की झलक भी है। चंकी व भावना ने साल 1998 में लव मैरिज की थी।

chunky panday,archana pooran singh,chunky birthday,archana birthday,bhavna,ananya,parmeet sethi,bollywood news in hindi

अनन्या पांडे ने शेयर की पिता की Photos

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने पिता को शुभकामना देने के लिए थ्रोबैक फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। अनन्या ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बचपन के दिनों की एक फोटो साझा की है, जिसमें वे रिसा के साथ गुलाबी ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। रिसा अपने पिता की बाहों में है। अनन्या ने कैप्शन दिया, "दुनिया में मेरे फेवरेट व्यक्ति!!! हैप्पी बर्थडे पापा, लव यूयूयूयू।" 'पति पत्नी और वो' फेम अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं।

पहली चंकी के युवा दिनों की है, जिसमें उन्होंने पीली शर्ट पहनी हुई है। इसमें अनन्या ने टेक्स्ट जोड़ा, "बर्थडे बॉय।" अगली फोटो चंकी के बचपन के दिनों की एक श्वेत-श्याम तस्वीर है। अनन्या ने लिखा "बेबी चंकी,"। तीसरी तस्वीर में कैप्शन दिया गया है, "जंगली रहो," चंकी को किसी वन्यजीव पार्क की यात्रा पर टोपी और रंगों के साथ देखा जा सकता है। अंतिम फोटो सबसे प्यारी है, जिसमें छोटी अनन्या को अपने पिता को गले लगाते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वे फोटो के लिए एक साथ पोज दे रहे हैं।

आपको बता दें कि चंकी ने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अस्सी के दशक के उत्तरार्ध में 'आग ही आग', 'तेजाब' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसी हिट फिल्मों के साथ रंग जमाया था। बाद में गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी जमी। फिलहाल वे हाउसफुल फिल्म की सीरीज में पास्ता के किरदार से मशहूर हैं।

chunky panday,archana pooran singh,chunky birthday,archana birthday,bhavna,ananya,parmeet sethi,bollywood news in hindi

परमीत की शुभकामनाओं पर अर्चना पूरन सिंह ने यूं ली चुटकी

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह रविवार (26 दिसंबर) को 59 साल की हो गईं। उनके पति अभिनेता परमीत सेठी ने बेटों के साथ अपने परिवार के प्यारे सदस्य के लिए प्यार का इजहार करने का मौका नहीं गंवाया। परमीत ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें अर्चना को एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है और परमीत उसे प्यार से देख रहे हैं। दोनों बहुत सारे गुलाबी और सफेद गुब्बारों से घिरे हुए हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने बर्थडे विश लिखा, "इन गुब्बारों सी हलकी-फुलकी और रंगीन रहे तुम्हारी जिंदगी! हैप्पी बर्थडे माई लव।" इस खूबसूरत मैसेज पर अर्चना ने जवाब दिया, "हाहाहा। कितना भारी मैसेज दिया है इन विश में। थैंक्यूयूयू मेरे डाहलिन। बहुत प्यार करती हूं!"

अर्चना के बेटे आर्यमान और आयुष्मान सेठी ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जन्मदिन के संदेश पोस्ट किए। आर्यमान ने अर्चना के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा की और उनके कारण मिले सभी प्यार और खुशी के लिए आभार व्यक्त किया। आर्यमान ने लिखा, "पालक, स्नेही, निस्वार्थ और प्रफुल्लित। जीवनभर मेरा हाथ पकड़ने के लिए मैं इससे ज्यादा आपका आभारी नहीं हो सकता। कोई बेहतर शिक्षक नहीं है। आप तुलना से परे हैं।

आप इस दुनिया में सबसे अच्छी हैं। इतनी अद्भुत होने के लिए धन्यवाद। मैं खुशी के साथ बड़ा हुआ और मैं आपकी वजह से ही ऐसा रहा। आई लव यू मां। हमेशा हंसतीं रहो।” आयुष्मान ने मां का एक शानदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां। दुनिया लाख गुना बेहतर है क्योंकि आप इसमें हैं। आपको इतना प्यार करता हूं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।' अर्चना फिलहाल 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर