न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy Birthday : एक्ट्रेस भूमिका चावला, राधिका सरथकुमार और सना खान को फैंस कर रहे विश, जानें...

आज शनिवार (21 अगस्त) को तीन एक्ट्रेस भूमिका चावला, राधिका सरथकुमार और सना खान का जन्मदिन है। साथी कलाकार और उन्हें ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 5:13:51

Happy Birthday : एक्ट्रेस भूमिका चावला, राधिका सरथकुमार और सना खान को फैंस कर रहे विश, जानें...

आज शनिवार (21 अगस्त) को तीन एक्ट्रेस भूमिका चावला, राधिका सरथकुमार और सना खान का जन्मदिन है। साथी कलाकार और उन्हें चाहने वाले फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बधाई दे रहे हैं। हम सबसे पहले बात करेंगे भूमिका चावला की। अपनी मासूमियत और सादगी से लाखों दिलों को जीतने वाली भूमिका 43 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 21 अगस्त 1978 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। भूमिका के पिता आर्मी ऑफिसर और मां शिक्षिका हैं। भूमिका साल 1997 में मुंबई आ गई। यहां उन्हें कुछ विज्ञापनों और म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला।

साल 2000 में भूमिका को तेलुगू फिल्म युवाकुडू में पहली बार बतौर अभिनेत्री अभिनय करने का मौका मिला। साल 2003 में भूमिका ने बॉलीवुड का रुख किया और सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ में मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके बाद भूमिका ने रन, दिल ने जिसे अपना कहा, सिलसिले, दिल जो भी कहेगा, फैमिली, गांधी माई फादर, एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, खामोशी जैसी कई फिल्मों में काम किया। 21 अक्टूबर 2007 को भूमिका ने योग टीचर भारत ठाकुर से शादी कर ली। उनके एक बेटा है।

bhumika chawla,radhika sarathkumar,sana khan,bhumika birthday,radhika birthday,sana birthday,bollywood news in hindi

राधिका ने नसीब अपना अपना मूवी से बटोरीं सुर्खियां

ऋषि कपूर के साथ नसीब अपना अपना फिल्म में नजर आ चुकीं तमिल फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार का आज 59वां जन्मदिन हैं। राधिका का जन्म 21 अगस्त 1962 को कोलंबो (श्रीलंका) में हुआ है। राधिका दिवंगत तमिल अभिनेता एमआर राधा और गीता की बेटी हैं। राधिका ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1978 में तमिल फिल्म 'किजहके पोगम रेल' से की थी। साल 1979 में आई फिल्म 'हमारे तुम्हारे' से उन्होनें बॉलीवुड में कदम रखा।

इसमें संजीव कुमार और राखी लीड रोल में थे। राधिका ‘अपना पराया’, ‘असली नकली’, ‘कुदरत का कानून’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। राधिका आखिरी बार ‘लाल बादशाह’ में दिखी थीं। राधिका 1 नेशनल अवार्ड, 6 फिल्म फेयर, 3 तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड, 1 सिनेमा एक्सप्रेस अवार्ड और 1 नंदी अवार्ड जीत चुकी हैं। राधिका ने 4 फरवरी 2001 को अभिनेता सरथकुमार से शादी की थी। इनके एक बेटा है।

पिछले साल शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकीं सना

एक्टिंग और बॉलीवुड से हमेशा के लिए दूरी बना चुकीं सना खान आज (Sana Khan) अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सना का जन्म साल 1987 में मुंबई के धारावी में हुआ था। उनकी मां सईदा मुंबई की रहने वाली हैं, जबकि पिता कन्नूर के मलयाली मुस्लिम हैं। सना ने साल 2005 में फिल्म ‘यही है हाई सोसाइटी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। सना ने फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’, धन धना धन गोल’ में स्पेशल अपीयरेंस दी थी।

इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया था। वे बिग बॉस शो का हिस्सा भी रहीं। वे सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में नजर आई थी। सना पर किडनैपिंग के भी आरोप लग चुके हैं। सना ने पिछले साल नवंबर में अनस सैयद से निकाह कर लिया और फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया। सना इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर