न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी समझा जाता था आलिया भट्ट को, एक्ट्रेस ने खुद बयां किया था दर्द

आलिया अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती है। आलिया को लेकर एक अफवाह ऐसी उड़ी कि जिसे सुनकर एक्ट्रेस भी हैरान रह गई थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Mar 2023 10:40:13

महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी समझा जाता था आलिया भट्ट को, एक्ट्रेस ने खुद बयां किया था दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज 15 मार्च को अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। आलिया भट्ट ने करण जौहर के निर्देशन में बनीं 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद आलिया ने अपने करियर में 'उड़ता पंजाब', '2 स्टेट्स', 'राज़ी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। आलिया शुरू से ही करियर ओरिएंटेड रही हैं। वो एक प्रॉमिनेंट एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही बिजनेसवुमन के तौर पर भी खूब तरक्की कर रही हैं। आलिया ने हाल ही में अपना खुद का वेंचर शुरू किया है। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान Ed-a-Mamma नाम के फैशन लेबल को री-लॉन्च किया था। इस बिजनेस की शुरुआत आलिया पैनडेमिक के दौरान अक्टूबर 2020 में कर चुकी थीं।

आलिया अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती है। आलिया को लेकर एक अफवाह ऐसी उड़ी कि जिसे सुनकर एक्ट्रेस भी हैरान रह गई थीं।

alia bhatt,alia bhatt birthday,alia bhatt news,mahesh bhatt,pooja bhatt,bollywood news in hindi

आलिया भट्ट को लेकर यह अफवाह उड़ी थी कि वह महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी हैं। बता दें कि फिल्ममेकर महेश भट्ट और बेटी पूजा भट्ट के विवादित मैगजीन कवर शूट के बाद इस अफवाह को हवा मिली थी। महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान पूजा को लेकर कहा था कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होती तो वह उनसे शादी कर लेते। महेश के इस बयान के बाद अफवाह उड़ी थी कि आलिया महेश और पूजा की बेटी हैं।

आलिया भट्ट जब करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बनीं तो इस दौरान करण जौहर ने एक्ट्रेस से पूछा था कि उन्होंने अपने बारे में सबसे खराब अफवाह क्या सुनी है? तो इस पर आलिया भट्ट ने रिएक्ट करते हुए कहा था, 'ये कि मैं महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी हूं।'

बाद में 2 स्टेट्स के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस अफवाह पर दोबारा रिएक्ट करते हुए कहा था, 'यह हास्यास्पद है! मुझे लगता है कि जिसने यह लिखा है उसे अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए।'

alia bhatt,alia bhatt birthday,alia bhatt news,mahesh bhatt,pooja bhatt,bollywood news in hindi

आपको बता दे, आलिया भट्ट एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का भी बेहद शौक है। एक्ट्रेस के पास 1.70 करोड़ की BMW 7 Series, 70 लाख की Audi A6, 90 लाख की Audi Q7 और Range Rover Vogue है, जिसकी भारत में कीमत लगभग 3 करोड़ तक आंकी जाती है। आलिया के नाम पर मुंबई में दो घर हैं और लंदन में एक घर है। लंदन के घर की कीमत 37 करोड़ के आसपास बताई जाती है। वहीं मुंबई का जुहू वाला फ्लैट, जिसमें एक्ट्रेस शादी से पहले रहा करती थीं। इसका प्राइस 13.11 करोड़ आंका गया है। इसके अलावा मुंबई में आलिया ने एक और घर खरीदा था, जो कि बांद्रा में रणबीर कपूर के बैचलर पैड के नजदीक स्थित है। इसकी कीमत 32 करोड़ बताई जाती है। आलिया अपने पैसों को ज्यादातर एफडी और बॉन्ड्स के जरिए सेफ रखना पसंद करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे

नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज

नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल

'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट

शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच

एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश