न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना हुईं 41 की, पति सैफ के साथ शेयर की फोटो, करिश्मा-कंगना सहित इन सितारों ने दी बधाई

मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज मंगलवार (21 सितंबर) को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर करीना के लिए सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 1:34:56

करीना हुईं 41 की, पति सैफ के साथ शेयर की फोटो, करिश्मा-कंगना सहित इन सितारों ने दी बधाई

मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज मंगलवार (21 सितंबर) को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर करीना के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। करीना फिलहाल पति सैफ अली खान और अपने दोनों बच्चों तैमूर व जहांगीर के साथ किसी जगह वेकेशन का मजा ले रही हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर सैफ के साथ एक बहुत स्पेशल रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसके बैकग्राउंड में गहरा नीला समंदर नजर आ रहा है और सैफ ने करीना को बाहों के घेरे में लिया हुआ है। करीना-सैफ अपने रिसोर्ट में पोज दे रहे हैं। सैफ ने ट्रेडमार्क सफेद कुर्ता पहनने के साथ सनग्लास लगा रखे हैं। करीना के हाथ में कई ब्रेसलेट दिख रहे हैं।

करीना ने इससे पहले सोमवार देर रात इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें वह बीच नजर आ रहा है, जहां वे छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। टेबल पर कुछ कैंडल्स रखी हैं। करीना ने कैप्शन में आमिर खान-करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ का हिट गाना ‘उफ्फ क्या रात आई है।’ करीना ने कल ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ और फोटो भी शेयर कीं। करीना ने सबसे पहले ब्लैक एंड व्हाइट फोटो डाली, जिसमें वे साइड पोज दे रही हैं। इसे उन्होंने मूड 1 का नाम दिया। दूसरी फोटो में करीना ऊपर देख रही हैं। ये करीना के मूड 2 की तस्वीर है। इसके बाद करीना ने जहांगीर (जेह) की एक प्यारी सी फोटो शेयर की। इस पर उन्होंने फॉरएवर मूड लिखा।

Kareena Kapoor Khan,kareena birthday,kareena 41 years,karisma kapoor,karan johar,kangana ranaut,bollywood news in hindi

करण जौहर ने ऐसे किया बेबो को विश

करीना को कई फिल्मी सितारों ने प्यारे मैसेज और फोटो शेयर कर बधाई दी है। फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि हम गेम के पाउटर्स और पोजर्स हैं। मेरी फेवरेट गर्ल को उसके स्पेशल दिन पर ढेर सारा प्यार, हैप्पी बर्थडे मेरी 'Poo' को (ये आवाज सुनने में कई तरह से गलत हो सकता है पर आज बोलना बनता है)। बहुत सारा प्यार तुम्हें। कंगना रनौत ने करीना की तीन तस्वीरों का कोलाज शेयर कर लिखा- 'इन सभी में सबसे गॉर्जियस करीना कपूर को हैप्पी बर्थडे।’

करीना ने साल 2000 की फिल्म ‘रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे। इसके बाद करीना को ‘कभी खुशी कभी गम', ‘चमेली', ‘एतराज’, ‘ओमकारा', ‘3 इडियट्स', ‘फिदा', ‘हीरोइन', ‘जब वी मेट', ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी कई फिल्मों में देखा गया। उनकी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' है, जिसमें आमिर खान उनके हीरो होंगे।

करिश्मा ने दिखाया करीना का बचपन...

करिश्मा कपूर ने छोटी बहन करीना की बचपन वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा," हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी...दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. मेरी जीवन रेखा....तुम्हे सबसे ज्यादा प्यार।" करीना की गर्ल गैंग की अन्य सदस्य अरोड़ा सिस्टर्स मलाइका व अमृता भी बधाई दी। मलाइका ने करीना की फोटो शेयर कर लिखा कि मेरी स्टनिंग और खूबसूरत बेबो को हैप्पी बर्थडे, हमेशा चमकती रहो ग्लो करती रहो, लव यू। अमृता ने करीना के साथ फोटो शेयर कर लिखा-'My ride or die, ying to my yang, Goblet to my wine, आई लव गर्ल, सबसे अच्छा दिन और साल हो तुम्हारा फायरबॉल...लव यू DJ Doll. करीना की ननद सबा अली खान ने भी अपनी भाभी के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर