न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy Birth Day : तारा सुतारिया को ‘तड़प’ की टीम और अर्जुन ने ऐसे किया विश, 70 की हुईं जीनत अमान

एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज शुक्रवार (19 नवंबर) को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस उन्हें अलग-अलग तरह से विश कर रहे हैं। तारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 4:43:44

Happy Birth Day : तारा सुतारिया को ‘तड़प’ की टीम और अर्जुन ने ऐसे किया विश, 70 की हुईं जीनत अमान

एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज शुक्रवार (19 नवंबर) को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस उन्हें अलग-अलग तरह से विश कर रहे हैं। तारा को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तड़प’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, जो सुनील शेट्टी के बेटे अहान की पहली फिल्म है। निर्माता नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ‘तड़प’ की टीम के साथ तारा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं है, जो एक्ट्रेस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

उन्होंने एक बहुत प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें तारा अलग-अलग अंदाज में दिखीं। बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा था। तारा ने मीडिया के सामने अपना बर्थडे केक काटा और खुशी-खुशी पोज दिए। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ‘तड़प’ मूवी 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अर्जुन ने तारा के साथ इस फिल्म के सेट से शेयर की सेल्फी

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी को स्टार तारा के साथ फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के सेट से एक फोटो शेयर कर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो अपलोड कर लिखा कि, "मेरी सबसे बड़ी फैन तारा सुतारिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। तुम से एक वादा करता हूं कि इस साल तुम्हे जितनी भी सेल्फी चाहिए वो सारी सेल्फी दूंगा विलेन।" तारा ने भी इस पर रिएक्शन देते हुए कमेंट किया कि, "ओएमजी सबसे घटिया कैप्शन खाली तुम ही इस कैप्शन पर हंस रहे हो बाकी कोई भी नहीं।"

शेयर की गई तस्वीर में तारा, अर्जुन के साथ सेल्फी लेते हुए हुए नजर आ रही हैं और अभिनेता अजीब सा पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि तारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी। इसके बाद तारा को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मरजावां’ में काम करने का मौका मिला। तारा ‘तड़प’ के बाद टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में भी दिखेंगी।

tara sutaria,zeenat aman,arjun kapoor,tadap movie,bollywood news in hindi

जीनत ने वर्ष 1971 में आई हलचल फिल्म से किया था डेब्यू

एक्ट्रेस जीनत अमान आज शुक्रवार को 70 साल की हो गईं। जीनत का जन्म 19 नवंबर 1951 को हुआ था। जीनत के पिता अमानउल्लाह ने मुगले आजम और पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर लेखक काम किया था। जीनत जब 13 साल की थी तो उनके पिता का इंतकाल हो गया। उनकी मां इसके बाद उन्हें जर्मनी लेकर चली गईं। पांच वर्ष तक जर्मनी रहने के बाद जीनत मुंबई आ गईं। जीनत ने सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की और फिर अमेरिका की मशहूर कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी में चली गईं। बाद में जीनत ने मिस इंडिया पैसिफिक प्रतियोगिता जीती।

जीनत की पहली फिल्म वर्ष 1971 में आई हलचल थी। इसी साल आई ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में उन्हें नोटिस किया गया। जीनत को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इसके बाद वे 1973 में यादों की बारात, साल 1978 में सत्यम शिवम सुंदरम तथा उसी साल डॉन जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। अस्सी के दशक में अभिनेता मजहर खान के साथ शादी करने के बाद जीनत ने एक्टिंग से दूरी बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने करीब 90 फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर