न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

60 साल के हुए सुनील शेट्टी, एक्टर के बजाय बनना चाहते थे क्रिकेटर, जानें-‘अन्ना’ से जुड़े रोचक Facts

90 के दशक में अपने स्टंट्स और एक्शन मूवीज से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 1:29:55

60 साल के हुए सुनील शेट्टी, एक्टर के बजाय बनना चाहते थे क्रिकेटर, जानें-‘अन्ना’ से जुड़े रोचक Facts

90 के दशक में अपने स्टंट्स और एक्शन मूवीज से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को 60 साल के हो गए। अन्ना के नाम से लोकप्रिय सुनील को फैंस और साथी कलाकार अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुनील का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर के मुल्की में हुआ था। सुनील की पत्नी माना नामी बिजनेस वूमन हैं। उनकी बेटी अथिया और बेटा अहान है। सुनील मुंबई के पॉश एरिया ऑसमाउंट रोड पर पृथ्वी अपार्टमेंट में रहते हैं।

सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे इसलिए स्पोर्ट्स पर ध्यान देते थे। एक्टिंग के बारे में सोचा भी नहीं था। खिलाड़ी बनने के लिए मार्शल आर्ट सीखा, फिटनेस पर ध्यान दिया, क्या पता था कि ये चीजें फिल्मों में काम आएंगी। उन्हें साजिद नाडियावाला और राजू मवानी की फिल्म में बतौर एक्शन हीरो ही पहला ब्रेक मिला। सुनील ने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से की थी। वे 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं।

एक्शन, कॉमेडी या खलनायकी हर विधा में दिखाया अदाकारी का फन

सुनील एक्टिंग की एक विधा में ही बंधे हुए नहीं रहे। उन्होंने अपने आप को हर तरह के किरदार में ढाल लिया। वह चाहे एक्शन हो, कॉमेडी या फिर विलेन की भूमिका। एक्शन में तो उनको माहिर माना जाता है। इसके साथ फिल्म 'हेराफेरी' और 'फिर हेराफेरी' में कॉमेडियन के रूप में उनके श्याम के किरदार को खूब प्यार मिला। संजय दत्त की फिल्म 'रुद्राक्ष' और शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं न' में खलनायक भी बनकर अदाकारी का लोहा मनवाया। वक्त हमारा है, दिलवाले, मोहरा, भाई, बॉर्डर जैसी फिल्मों ने उन्हें खूब शौहरत दिलाई।

100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सुनील!

सुनील ने एक्टिंग के साथ-साथ निर्माता के तौर पर भी काम किया। इस दौरान उन्होंने खेल, रक्तचरित और भागमभाग बनाई, लेकिन इसमें कोई खास सफलता नहीं मिली। उनके कई रेस्टोरेंट, क्लब हैं साथ ही यह भी बताया गया है कि वे एडवेंचर पार्क के भी को-ओनर हैं। मुंबई में उनका खुद का एक रेस्टोरेंट हैं जिसकी खासियत उदुपी क्युजाइन हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक सुनील करीब 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें उनके महंगे अपार्टमेंट से लेकर कई मंहगी कारें भी शामिल हैं। उनके पास मर्सिडीज GLS 350 D, हमर, रेंज रोवर वॉग जैसी कारें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर