न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Birthday Stars : सुनिधि 4 साल की उम्र से बहा रहीं सुर-सरिता, मोहनीश को सलमान के साथ ने दी खास पहचान!

बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान शनिवार को 38 साल की हो गई हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। हालांकि सुनिधि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 6:50:43

Birthday Stars : सुनिधि 4 साल की उम्र से बहा रहीं सुर-सरिता, मोहनीश को सलमान के साथ ने दी खास पहचान!

बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान शनिवार को 38 साल की हो गई हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। हालांकि सुनिधि इन दिनों ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। सुनिधि ने एक से बढ़कर एक कई गाने गाए हैं। वे अब तक तीन हजार से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं। सुनिधि का जन्म 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में हुआ था। पूत के लक्षण पालड़े में ही दिख जाते हैं, कुछ ऐसा ही हुआ सुनिधि के साथ। उनके पिता ने बचपन में ही उनकी प्रतिभा पहचान ली। वे 4 साल की उम्र में लोकल गैदरिंग और मंदिरों में गाना गाने लगीं। सुनिधि को 1996 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट म्यूजिक रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनो’ जीतने से जबरदस्त लोकप्रियता मिली।

‘मस्त’ के इस गाने ने सुनिधि के लिए खोले रास्ते, मिले अवार्ड

सुनिधि की आवाज को म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव ने सुना और साल 1996 में आई फिल्म 'शस्त्र' में गाना 'लड़की दीवानी देखो' गाने का मौका दिया। उन्हें असली सफलता 1999 में आई फिल्म 'मस्त' के गाने 'रुकी रुकी सी जिंदगी' से मिली। इस गाने के लिए सुनिधि को 2 फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। साल 2000 में सुनिधि ने फिल्म फिजा के लिए गाना महबूब मेरे... गाया। सुष्मिता सेन पर फिल्माए इस गाने को सुनिधि ने केवल 15 मिनट में पूरा कर दिया था। सुनिधि ने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, नेपाली और उर्दू में भी अपनी गायिकी की छाप छोड़ी।

एक साल ही चली थी सुनिधि की पहली शादी, 2012 में हितेश से की दूसरी शादी

सुनिधि ने पहली शादी साल 2002 में 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से की थी। हालांकि ये सालभर बाद ही टूट गई। रिपोर्टों के अनुसार सुनिधि ने शादी परिवार के खिलाफ जाकर की थी। हालांकि एक इंटरव्यू में सुनिधि ने बताया था कि वे बॉबी के साथ बहुत खुश थीं। उन्होंने तलाक का खुलासा नहीं किया। पहली शादी टूटने के करीब 9 साल बाद 24 अप्रैल 2012 को सुनिधि ने दूसरी शादी म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से की।

एक जनवरी 2018 को सुनिधि ने पहले बेटे को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनिधि की नेट वर्थ 76.67 करोड़ के आस-पास है। सुनिधि की फीस की बात करें तो वे 9-11 लाख रुपए प्रति गाना चार्ज करती हैं। वे कई अवार्ड शो और रियलिटी शो में बतौर जज भी काम कर चुकी हैं।

60 साल के हुए मोहनीश बहल, कुछ समय से हैं बड़े पर्दे से दूर

अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में बसने वाले मोहनीश बहल का आज शनिवार (14 अगस्त) को 60वां जन्मदिन है। उन्होंने 90 के दशक में काफी लोकप्रियता हासिल की। दिवंगत एक्ट्रेस नूतन के बेटे मोहनीश को सलमान खान के साथ की गई फिल्मों ने खास पहचान दिलाई। मोहनीश-सलमान की जोड़ी को मैंने प्यार किया, हम आपके हैं और हम साथ-साथ हैं जैसी फिल्मों में खूब प्यार मिला।

मोहनीश पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं स्क्रीन से दूर होने की योजना नहीं बना रहा हूं, लेकिन इंडस्ट्री मुझे इससे दूर ले जा रही है। मुझे कोई अच्छा काम नहीं मिल रहा है जिसमें मैं काम कर सकूं। यूं तो मोहनीश ने हर तरह का रोल निभाया है, लेकिन नेगेटिव शेड में ज्यादा नोटिस किए गए। मोहनीश टीवी पर 'सावधान इंडिया' शो को भी होस्ट कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर