न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गुरमीत की ‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट’ का मोशन पोस्टर रिलीज, अमिताभ के साथ काम कर चुके एक्टर की हत्या

एपिक वॉर ड्रामा द बैटल ऑफ शत्रुघाट के निर्माताओं ने आज बुधवार (8 अक्टूबर) को फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया। मेकर्स ने इसे शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 8:58:08

2 News : गुरमीत की ‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट’ का मोशन पोस्टर रिलीज, अमिताभ के साथ काम कर चुके एक्टर की हत्या

एपिक वॉर ड्रामा 'द बैटल ऑफ शत्रुघाट' के निर्माताओं ने आज बुधवार (8 अक्टूबर) को फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया। मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “जब युद्ध की लहर के सामने प्यार खड़ा होता है तो केवल साहस ही जीतता है। 'द बैटल ऑफ शत्रुघाट' का मोशन पोस्टर पेश करते हुए गर्व हो रहा है। यहीं से युद्ध शुरू होता है।” इसके डायरेक्टर शाहिद काजमी और लेखक सज्जाद खाकी व शाहिद काजमी हैं। इस फिल्म में गुरमीत चौधरी, आरुषि निशांक और सिद्धार्थ निगम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म प्रेम, युद्ध, वीरता और नाटकीयता का शानदार संगम पेश करने का वादा करती है।

पोस्टर में गुरमीत और आरुषि को एक इमोशनल मूमेंट में हाथ थामे हुए दिखाया गया है, जहां बैकग्राउंड में खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। आरुषि रॉयल कॉस्ट्यूम में सजी दिखती हैं, जबकि गुरमीत योद्धा के परिधान में हैं जो फिल्म के मूड और टोन को पूरी तरह परिभाषित करता है। भावनाओं से भरा बैकग्राउंड म्यूजिक इस सीन की तीव्रता को और बढ़ा देता है। दर्शक अब इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का टीजर और ट्रेलर देखने को उत्सुक हैं। बता दें 'द बैटल ऑफ शत्रुघाट' में महेश मांजरेकर, रजा मुराद और जरीना वहाब जैसे अनुभवी कलाकारों को भी अहम रोल प्ले करते देखा जाएगा।

PY मीडिया, हिल क्रेस्ट मोशंस तथा शाहिद काजमी फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म इतिहास के एक महान युद्ध को जीवंत करने जा रही है। फिल्म की भव्यता को और निखारने के लिए दर्शन भगवानदास कमवाल ने कॉस्ट्यूम और स्टाइलिंग की कमान संभाली है, जिससे हर फ्रेम में उस युग की प्रामाणिक झलक मिल सके। इन दिनों जोर-शोर से फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस बीच एक्टर गुरमीत ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि 'द बैटल ऑफ शत्रुघाट' हमारे प्यार और मेहनत का नतीजा है। मैं इस नई शैली में कदम रखने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

यह मेरे लिए एक अनजाना क्षेत्र है और इस कॉस्ट्यूम ड्रामा के साथ वापसी करना घर लौटने जैसा अनुभव है। यह बस शुरुआत है और मैं चाहता हूं कि सभी इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हों। गुरमीत को पिछली बार साल 2021 की हॉरर फिल्म 'द वाइफ' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर जी5 पर हुआ था। गुरमीत इन दिनों कलर्स टीवी के कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में पत्नी देबिना बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं।

प्रियांशु क्षत्रिय ने अमिताभ की फिल्म ‘झुंड’ में निभाया था ‘बाबू छेत्री’ का किरदार

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके एक्टर प्रियांशु क्षत्रिय की नागपुर में हत्या हो गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने प्रियांशु की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे प्रियांशु को वायर से बंधी हुई अवस्था में घायल पाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी, जिसके बाद जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि प्रियांशु पर पहले भी कुछ अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे। उनकी बहन शिल्पा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ध्रुव साहू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। बता दें साल 2022 में नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित और अमिताभ अभिनीत रिलीज फिल्म ‘झुंड’ में प्रियांशु ने ‘बाबू छेत्री’ नामक एक फुटबॉल खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी।

फिल्म विजय बरसे की सच्ची कहानी पर आधारित थी, जिन्होंने नागपुर की झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों के साथ एक फुटबॉल टीम बनाई और उन्हें एक नई पहचान दिलाने में मदद की। इस फिल्म में कई स्थानीय युवाओं ने अभिनय किया था, जिनमें प्रियांशु भी शामिल थे। प्रियांशु रेल की पटरियों के पास पले-बढ़े थे। उनके पिता एक दिहाड़ी मजदूर थे और उनकी तीन बड़ी बहनें थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद