Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले पर शोक जताने वालों पर भड़की गुल्की जोशी, बताया फर्जी, बोलीं- यह सब दिखावा लगता है

पहलगाम आतंकी हमले पर गुल्की जोशी का गुस्सा फूटा। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दुख जताने वाले सेलेब्रिटीज पर फर्जीपन का आरोप लगाया और स्कूल शिक्षा व दुनिया की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए। गुल्की का दर्द भरा रिएक्शन भावुक कर देगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 9:17:12

पहलगाम आतंकी हमले पर शोक जताने वालों पर भड़की गुल्की जोशी, बताया फर्जी, बोलीं- यह सब दिखावा लगता है

'मैडम सर' से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस गुल्की जोशी का पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान उन मशहूर हस्तियों पर भी अपनी नाराजगी जताई है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लंबे-चौड़े पोस्ट कर दुख व्यक्त किया था। गुल्की का कहना है कि उन्हें यह सब दिखावा लगता है और ऐसा करना उन्हें शर्मनाक महसूस होता है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा पर सवाल उठाए और दुनिया की न्याय व्यवस्था पर अपना विश्वास जताया। बातचीत के दौरान वह इतनी भावुक हो गईं कि बता बैठीं, इस घटना ने उन्हें इस कदर झकझोर दिया कि उस रात वह सो भी नहीं सकीं।

गुल्की जोशी ने 'हिंदी रश' को दिए इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हूं। मैं इतना दिखावा नहीं कर सकती। मैं पूरी रात सो नहीं सकी। मैं इस पॉडकास्ट को कैंसिल करने वाली थी। मैं बार-बार वही वीडियो देख रही थी, वही न्यूज देख रही थी। इस घटना में कोई तर्क ढूंढने की कोशिश कर रही थी। कोई क्लोजर तलाश रही थी। सोच रही थी कि हम इंसान कहां जा रहे हैं। हमें स्कूलों में क्या सिखाया गया था... अच्छा बनो, दूसरों की मदद करो, सच बोलो, ईमानदार रहो, तो सब अच्छा होगा। पर अब जिंदगी देखकर लग रहा है कि जो कुछ सिखाया गया, वही असफल कर रहा है।"

गुल्की जोशी का पहलगाम हमले पर फूटा दर्द


गुल्की ने आगे कहा, "अब तो ईमानदारी भी बेस्ट पॉलिसी नहीं रही, क्योंकि सबसे ज्यादा सफल लोग वही हैं जो सबसे बड़े घोटालेबाज हैं। मैं अब इस बात पर भरोसा नहीं कर सकती कि अगर आप दूसरों के साथ अच्छा करेंगे तो आपके साथ भी अच्छा होगा। वहां जो टूरिस्ट मारे गए, उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा था? फिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ? मेरा अब भी दुनिया की जस्टिस सिस्टम और भगवान के न्याय पर विश्वास है, लेकिन अब उस पर भी सवाल उठने लगे हैं।"


गुल्की जोशी ने सोशल मीडिया पर दुख जताने वालों पर निकाली भड़ास

गुल्की ने उन सेलेब्रिटीज पर भी निशाना साधा जो सोशल मीडिया पर दुख जताने के नाम पर पोस्ट और स्टोरी शेयर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम कर भी क्या सकते हैं इसके बारे में? सिर्फ दुखी होना और लंबे-लंबे पोस्ट करना? इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाना? मुझे तो शर्म आती है ऐसा करते हुए क्योंकि मुझे लगता है कि यह सब फेक है। सब बस इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बाकी कर रहे हैं। आपके पब्लिसिस्ट ने कह दिया तो एक स्टोरी डाल दी। पर क्यों करूं? जब मैं खुद से नहीं जुड़ पा रही हूं तो ये सब दिखावा क्यों?"

गुल्की जोशी ने कहा- विश्वास डगमगाया, भगवान और धर्म सब धुंधला लगने लगा


गुल्की जोशी ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, "अब तो यह भी नहीं कह सकती कि भगवान या धर्म पर पूरा विश्वास है। जब हमारे खुद के विश्वास टूटने लगे हैं तो क्या हिंदू, क्या मुसलमान, क्या सही, क्या गलत। सब कुछ धुंधला हो गया है। जिंदगी इतनी नाजुक है कि एक ट्रिप पर जाने का सपना देखते हैं और वहीं सब खत्म हो सकता है। मैंने भी कई प्लान बनाए थे कि ट्रिप के बाद ये करूंगी, वो करूंगी, लेकिन अगर ट्रिप से लौटे ही नहीं तो फिर क्या?"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका