Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुड्डी मारुति ने गोविंदा को बताया ‘शर्मिला’ तो अक्षय को ‘इश्कबाज’, दिव्या भारती की मौत पर किया यह खुलासा

एक्ट्रेस गुड्डी मारुति (63) ने 80-90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। उनकी पहचान मुख्य तौर पर एक कॉमेडियन के रूप में थी। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 12:28:26

गुड्डी मारुति ने गोविंदा को बताया ‘शर्मिला’ तो अक्षय को ‘इश्कबाज’, दिव्या भारती की मौत पर किया यह खुलासा

एक्ट्रेस गुड्डी मारुति (63) ने 80-90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। उनकी पहचान मुख्य तौर पर एक कॉमेडियन के रूप में थी। फैंस आज भी उनके किरदारों को याद कर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। गुड्डी ने हाल ही में हिंदी सिनेमा में ऑफ-स्क्रीन रोमांस के बारे में खुलकर बात की। साथ ही गोविंदा व अक्षय कुमार को लेकर खुलासे भी किए। गुड्डी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 90 के दशक में स्टार्स के बीच डेटिंग बेहद कॉमन थी। हालांकि वे चीजों को सीक्रेट रखने की पूरी कोशिश करते थे।

जब वे सेट पर दिखाई देते थे तभी लोगों को पता चलता था कि कौन किसके साथ डेटिंग कर रहा है, क्योंकि वे रात में एक-दूसरे के कमरे में घुस जाते थे। एक्टर्स आते थे और मुझसे शिकायत करते थे कि अभिनेत्री की मां उनके साथ थी और उनके रोमांस में बाधा डाल रही थी। वे मुझसे कहते थे, “रोज उठके आ जाते हैं सेट पर।” मैं जवाब देती थी कि माएं उनकी वजह से हिरोइन के साथ आती थीं। सभी हीरो चालू थे लेकिन गोविंदा नहीं। वे अपने काम में बहुत बिजी रहते थे।

हम कहते थे, “ची ची, अगर कोई लड़की आपके सामने बिकनी में भी चले तो भी आपका ध्यान उस पर नहीं जाएगा। आप ऐसा करेंगे। केवल उसकी मुस्कुराहट पर ध्यान दें और कुछ नहीं।” वे वास्तव में अपने काम में मशगूल रहते थे, यहां तक कि अगर कोई अभिनेत्री उन्हें लुभाने की कोशिश भी करती, तो वे शरमा जाते थे। अक्षय स्वभाव से काफी 'इश्कबाज' थे। उनकी कई गर्लफ्रेंड थीं, जिनमें से मैं 2-3 खूबसूरत महिलाओं को जानती थीं।

अक्षय ने कभी भी एक ही समय में 2-3 गर्लफ्रेंड्स को डेट नहीं किया, लेकिन फिर भी उन्हें दिल तोड़ने वाले के रूप में जाना जाता था। अक्षय ने बहुत भोलेपन का एक्ट किया लेकिन बाद में कलाकारों को अक्सर उनके बारे में कई कहानियां सुनने को मिलती थीं। हालांकि मुझे नहीं पता कि अक्षय ने और कितनी लड़कियों को डेट किया। वैसे सेट पर काम करने के लिए अक्षय हमेशा एक बहुत अच्छे इंसान रहे हैं।
guddi maruti,actress guddi maruti,comedian guddi maruti,govinda,shola aur shabnam,Akshay Kumar,khiladi,divya bharti,sajid nadiadwala ‘दिव्या ने मौत से एक दिन पहले सेलिब्रेट किया था था मेरा बर्थडे’

एक्ट्रेस दिव्या भारती को दुनिया छोड़े लंबा समय हो चुका है, लेकिन फैंस के दिलों में आज भी उनकी यादें जिंदा हैं। लोग उनकी एक्टिंग और खूबसूरती पर फिदा थे। दिव्या का 5 अप्रैल 1993 को मात्र 19 साल की उम्र में निधन हो गया था। आज तक पता नहीं चला कि उनकी मौत हत्या थी या आत्महत्या। उनके साथ ‘शोला और शबनम’ में काम कर चुकीं गुड्डी ने इस बारे में बात की। गुड्डी ने कहा कि मेरा 4 अप्रैल को बर्थडे आता है।

ऐसे में मरने से एक दिन पहले दिव्या, साजिद नाडियाडवाला और अन्य लोगों ने मेरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। दिव्या और साजिद एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह से पागल थे। दोनों लिवइन में रहते थे। जब दिव्या की मौत हुई तो साजिद सदमे में आ गए। मैं एयरपोर्ट पर थीं तो डायरेक्टर रत्न मुझे फ्लाइट में मिले। उन्होंने बोला कि तुमने दिव्या के बारे में सुना, मैंने बोला कि हां परसो तो हम साथ में थे।

तो वो बोले कि वो अब इस दुनिया में नहीं है, जिसे सुन मैं हैरान हो गई। दिव्या बहुत ही अच्छी इंसान थीं। दिव्या कुछ टेंशन में तो रहती थी कभी-कभी। एक दिन तो वो एक बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से पैर लटकाकर बैठी थीं। जब मैंने देखा तो मैं डर गई और बोला की तुम अंदर की ओर जाओ। लेकिन दिव्या थी की उसे कोई डर ही नहीं था। वो बोली अरे कुछ नहीं होता।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका