लगान और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी सुपर डुपर हिट फिल्मों की एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्रेसी का जन्म 20 जुलाई 1980 को दिल्ली में हुआ था। कुछ हिट फिल्मों के बाद ग्रेसी के हाथ ऐसी कोई फिल्म नहीं लगी जो उन्हें लोकप्रियता दिलाती। इस कारण उन्होंने मजबूरी में बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। फिल्मों में आने से पहले ग्रेसी टीवी इंडस्ट्री में छाप छोड़ चुकी थीं।
वर्ष 1997 में अमानत सीरियल में ग्रेसी ने डिंकी का किरदार निभाया। कुछ और सीरियल में काम करने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे। उन्होंने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान में आमिर खान के अपोजिट काम कर बॉलीवुड में एंट्री की। ग्रेसी उस रोल में इतना रम गई कि वे आस-पास के लोगों से बात तक नहीं करती थी। इस कारण लोग उन्हें घमंडी समझने लगे थे।














