न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खोला यूट्यूब चैनल, पहुंचीं मंदिर, बोलीं-जो भी मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा…

80-90 दशक के दिग्गज अभिनेता गोविंदा (61) इन दिनों बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 11:27:22

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खोला यूट्यूब चैनल, पहुंचीं मंदिर, बोलीं-जो भी मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा…

80-90 दशक के दिग्गज अभिनेता गोविंदा (61) इन दिनों बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं। दोनों को लंबे समय से एक साथ नहीं देखा गया है। यहां तक कि तलाक तक की नौबत आ गई थी। हालांकि सुनीता कई मौकों पर साफ कर चुकी हैं कि उनके रिश्ते को कोई खतरा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स की अटकलें जारी हैं। इस बीच सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल खोल लिया है।

उनका पहला व्लॉग सामने आया है जिसमें वो फैंस को काली मां के मंदिर लेकर गई हैं। सुनीता ने वहां के बारे में कई जानकारी दी। सुनीता टीम के साथ मंदिर में आती हैं। वो बाइक पर बैठकर वहां पहुंचती हैं। सुनीता, पंडित जी से बात करते हुए रोने लगीं। उन्होंने कहा कि बचपन से मेरी मां महालक्ष्मी मंदिर लेकर जाती थीं। मुझे उस मंदिर से बहुत लगाव है। जब मैं पहली बार गोविंदा से मिली, उसी वक्त मैंने मंदिर में जाकर मन्नत मांगी थी कि मेरी शादी गोविंदा से हो जाए। महालक्ष्मी ने मेरी मन्नत पूरी की।

हमारी शादी हुई और मेरे दो बच्चे हैं। जिंदगी में मैंने पूजा-पाठ किया है लेकिन सबकुछ अच्छा नहीं चलता। वक्त के साथ उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। मैं मुश्किल वक्त देख रही हूं। मुझे माता रानी पर पूरा भरोसा है। मेरा विश्वास है कि मां काली किसी को भी मेरे घर को तोड़ने नहीं देगी। जो भी मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, मां उसे बख्शेगी नहीं। सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर इस व्लॉग की झलक भी दिखाई है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस कारण कर रहे सुनीता आहूजा को ट्रॉल

सुनीता वीडियो में कहती हैं कि लोगों ने बहुत पैसे छाप लिए हैं अब मेरे नोट छापने की बारी है। सुनीता भारी भरकम गहने पहने नजर आईं। सुनीता कह रही हैं कि ये साल मेरे लिए बहुत मुश्किल वाला रहा। पता नहीं कितने लोगों ने क्या-क्या बकवास किया है मेरे बारे में। सुनीता कभी बाइक राइड करती दिखीं तो कभी दुकान से शराब की बोतल खरीदती दिखीं। सुनीता के साथ उनका हेल्प महेश भी नजर आया जो उनके साथ मस्ती मजाक करता दिखा।

सुनीता ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया तो लोग मजेदार कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “ये तो फराह खान और कुक दिलीप को कॉपी कर रही हैं। ये फराह खान की सस्ती कॉपी हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “कॉपी मत करो।” हालांकि कुछ यूजर ने सुनीता की तारीफ भी की और वे उन्हें इस नई भूमिका में देख उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, “बहुत मजा आने वाला है। जय माता दी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह