न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो में गोविंदा ने किया कृष्णा से झगड़े की वजह का खुलासा, मामा के गोली लगने पर रोया था भांजा

एक्टर गोविंदा 4 दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी कई फिल्मों ने धूम मचाई है। गोविंदा हाल ही में शक्ति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 11:23:55

2 News : कपिल के शो में गोविंदा ने किया कृष्णा से झगड़े की वजह का खुलासा, मामा के गोली लगने पर रोया था भांजा

एक्टर गोविंदा 4 दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी कई फिल्मों ने धूम मचाई है। गोविंदा हाल ही में शक्ति कपूर और चंकी पांडे के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सेट पर पहुंचे। इस दौरान गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों 7 साल बाद साथ मस्ती करते दिखे। गोविंदा ने कृष्णा से झगड़े के बारे में खुलकर बात की।

कृष्णा ने गोविंदा को गले लगाते हुए कहा, “बड़ी मुश्किल से मिले, अब नहीं जाने दूंगा।” तब गोविंदा ने कहा, “ये अजीब है कि जिस वजह से ये झगड़ा हुआ, वही अब सच्चाई बताने जा रहा हूं। एक दिन मैं कृष्णा से गुस्सा था, मैंने पूछा, 'ये क्या डायलॉग्स लिखते हैं?' मेरी पत्नी सुनीता ने कहा, ‘पूरी फिल्म इंडस्ट्री ऐसा करती है, कृष्णा को कुछ मत कहो। वो पैसे कमा रहा है, उसे अपना काम करने दो। किसी के लिए तुम रुकावट मत डालो, किसी से गलत मत करो।’

इसके बाद कृष्णा ने कहा, “हां, हां, मैं भी उनसे बहुत प्यार करता हूं। अगर कोई भी गलत भावना है, तो मैं माफी मांगता हूं, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है, मेरे सात साल के 'वनवास' का आज अंत हुआ। ये पल मेरे लिए बहुत यादगार है।” इसके बाद गोविंदा ने भी कहा, “मेरे लिए ये बहुत सौभाग्य की बात है कि मैं सभी की सेवा कर सका और मुझे लगता है कि मेरे लिए कोई वनवास नहीं था। ये सिर्फ दुर्भाग्य होता है और ऊपर वाला कभी किसी के साथ गलत नहीं करता है।”

इस बीच बातों-बातों में गोविंदा भांजे से मजाक में ये भी कह देते हैं कि सुनीता से माफी मांगो, जिस पर कृष्णा भी हंसने लगते हैं। उल्लेखनीय है कि सालों पहले विवाद तब शुरू हुआ था जब कृष्णा ने एक कॉमेडी शो में गोविंदा पर मजाक किया था। इससे गोविंदा और सुनीता काफी आहत हुए थे। इसके बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी सोशल मीडिया पर सुनीता से भिड़ गईं।

govinda,actor govinda,comedian govinda,kurhsna abhishek,govinda krushna,the great indian kapil show,sunita govinda krushna dispute,chunky pandey,shakti kapoor

जब कृष्णा एक्टर चंकी पांडे के साथ कर रहे थे मजाक तो ऐसा बोले गोविंदा

शो में गोविंदा ने खुलासा किया कि जब उन्होंने खुद को गलती से गोली मार ली थी तो कृष्णा खूब रोए थे। दरअसल शो शुरू होने के बाद कृष्णा, चंकी को लेकर मजाक करते हैं। कृ्ष्णा बोलते हैं कि एक दिन मैं चिकन बिरयानी बना रहा था और उसमें डालने के लिए मेरे पास इलायची नहीं थी। मैं इलायची मांगने के लिए उनके पास गया, तो उन्होंने मुझे दो इलायची दीं और चार लेग पीस ले लिए और इसके बाद उन्होंने वो लेग पीस खाए नहीं, बल्कि एक मुर्गी खरीद ली, जो अब अंडे देती है और वो इसे 10 रुपए में बेचते हैं।

इस पर चंकी हंसते हैं और कहते हैं कि मैं करोड़पति बन गया हूं। ये सारी बातें सुनने के बाद गोविंदा बीच में बोलते हैं कि बहुत फालतू बातें कर रहा है। कुछ दिन पहले जब मुझे गोली लगी तो ये (कृष्णा) रो रहा था और अब लेग पीस पर चुटकुले सुना रहा है। ये बहुत चालाक है। बता दें कि अक्टूबर में गोविंदा ने गलती से पैर पर अपनी ही रिवॉल्वर से गोली मार ली थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब कृष्णा विदेश में थे, लेकिन कश्मीरा खबर मिलते ही अस्पताल पहुंच गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री