न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बहुत गलतियां कर चुकी हैं सुनीता…गोविंदा ने पत्नी के बारे में की खुलकर बात, सेट पर देरी को लेकर तोड़ी चुप्पी

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर पिछले काफी समय से खबरें चल रही हैं। कभी कहा जाता है कि उनका रिश्ता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 12:34:50

2 News : बहुत गलतियां कर चुकी हैं सुनीता…गोविंदा ने पत्नी के बारे में की खुलकर बात, सेट पर देरी को लेकर तोड़ी चुप्पी

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर पिछले काफी समय से खबरें चल रही हैं। कभी कहा जाता है कि उनका रिश्ता टूटने के कगार पर है और नौबत तलाक तक पहुंच गई है तो कभी लगता है कि ऐसी कोई बात नहीं है। अब प्राइम वीडियो के चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में 61 वर्षीय गोविंदा ने सुनीता के बारे में खुलकर बात की। गोविंदा ने कहा कि वो खुद एक बच्ची है। मेरे बच्चे मेरी पत्नी को ऐसे संभालते हैं जैसे वो कोई बच्चा हो। सुनीता एक बच्चे की तरह है, लेकिन जितनी जिम्मेदारी उस पर डाली गई थी, उसने घर बहुत अच्छे से संभाला, क्योंकि वो जैसी है वैसी ही अच्छी है।

वो एक ईमानदार बच्ची है। उसकी बातें कभी गलत नहीं होतीं, बस वो कभी-कभी वो बातें कह देती है जो नहीं कहनी चाहिए। मर्दों की दिक्कत यही है कि वो औरतों की तरह नहीं सोच सकते। मैं हमेशा मानता हूं कि मर्द घर चलाता है, लेकिन औरतें पूरी दुनिया चलाती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या सुनीता उनकी गलतियां सुधारती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि वो खुद बहुत गलतियां कर चुकी है…मैंने उसे और पूरे परिवार को बहुत बार माफ किया है। कभी-कभी हम उन पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाते हैं। खासकर जब मां नहीं होती, तो आदमी पत्नी पर ज्यादा भरोसा करने लगता है।

और वक्त के साथ पत्नी मां जैसी डांटने लगती है, समझाने लगती है। उन्हें एहसास नहीं होता, लेकिन हमें दिखता है कि वो अब कैसे बदल गई हैं और पहले कैसी थीं। उल्लेखनीय है कि सुनीता कई इंटरव्यू में अपने बिंदास लहजे के चलते गोविंदा के लिए कई ऐसी बातें कह चुकी हैं, जो चुभने वाली होती हैं। हालांकि वह बार-बार यह भी कहती हैं कि उन्हें कोई भी गोविंदा से अलग नहीं कर सकता।

govinda,actor govinda,sunita ahuja,govinda sunita,kajol,twinkle khanna,chunky panday,govinda movies,govinda set,govinda shooting

गोविंदा ने कहा, कई फिल्में साथ में करने के लिए मैं बदनाम हुआ कि…

शो की होस्ट अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया कि जब वह गोविंदा के साथ फिल्म कर रही थीं तो उस दौरान वे एक साथ 14 फिल्मों में काम कर रहे थे। ट्विंकल ने कहा कि फिल्म के सेट पर गोविंदा हर दिन नई-नई कॉस्ट्यूम पहनकर आते थे। इसके बाद उन्होंने गोविंदा से पूछा कि आप इतनी फिल्में करते थे तो आपको डायलॉग्स कैसे याद रहते थे। इस पर गोविंदा ने कहा कि सब याद रखना पड़ता था। फिल्ममेकर्स ने डरा रखा था कि अगर ये फिल्म नहीं चली तो ची-ची तू गया।

मैंने इसलिए सभी के साथ ईमानदारी से काम किया। गोविंदा ने सेट पर देरी से आने वाली बात पर भी चुप्पी तोड़ी। गोविंदा ने कहा कि कई फिल्में साथ में करने के लिए मैं बदनाम हुआ कि मैं सेट पर टाइम से नहीं आता हूं। मैंने दिन में 5-5 शिफ्ट्स की हैं। किसी के बाप में दम नहीं है कि जो 5 शिफ्ट में काम करे और समय से आए। ये मुमकिन ही नहीं है।

लोग तो एक फिल्म करके थक जाते हैं और मैंने तो एक-साथ 14 फिल्में की हैं। इसलिए इंडस्ट्री में मेरी इमेज देर से आने वाले एक्टर वाली बन गई। बता दें गोविंदा ने 90 के दशक में ऑडियंस को अपनी डांसिंग और एक्टिंग से दीवाना बनाया हुआ था। उनकी कॉमिक टाइम का आज भी हर कोई फैन है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह