तलाक की खबरों के बीच गणपति विसर्जन में गोविंदा-सुनीता का धमाल, ढोल पर झूमते हुए बप्पा को दी विदाई, वीडियो वायरल
गणपति विसर्जन के दौरान गोविंदा और सुनीता आहूजा ने ढोल की थाप पर झूमते हुए बप्पा को विदाई दी। तलाक की अफवाहों के बीच उनका यह वायरल वीडियो फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Fri, 29 Aug 2025 11:14:54
भारतभर में गणेश उत्सव की खुशियाँ चरम पर हैं। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सितारे अपने घरों में धूमधाम से बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा और सुनीता आहूजा ने अपने घर पर गणपति विसर्जन मनाया। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ढोल की थाप पर झूमते हुए बप्पा को विदाई देते नजर आ रहे हैं।
गोविंदा और परिवार ने दी बप्पा को अंतिम विदाई
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गोविंदा का बेटा अपनी गोद में बप्पा को लिए विसर्जन के लिए जाता है। वहीं, सुनीता आहूजा ढोल की ताल पर नाचते हुए पूरे उत्सव में रंग भर रही हैं। गोविंदा भी पत्नी के साथ खुशी-खुशी नाचते हुए नजर आए। वीडियो में परिवार के बीच की गर्मजोशी और उत्साह साफ झलक रहा है। इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इसे लेकर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।