न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा का गाना ‘टिप-टिप पानी बरसा’ रिलीज, श्रद्धा की मेहंदी सेरेमनी हुई, निकिता शर्मा ने की शादी

चीची के नाम से मशहूर एक्टर गोविंदा ने 90 के दशक में अपनी कॉमेडी और डांसिंग स्किल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वे काफी समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 1:37:36

गोविंदा का गाना ‘टिप-टिप पानी बरसा’ रिलीज, श्रद्धा की मेहंदी सेरेमनी हुई, निकिता शर्मा ने की शादी

चीची के नाम से मशहूर एक्टर गोविंदा ने 90 के दशक में अपनी कॉमेडी और डांसिंग स्किल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वे काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी बेटी बॉलीवुड में कदम रख चुकी है, जबकि बेटा यशवर्धन भी जल्द ही एंट्री कर सकता है। गोविंदा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं ऐसे में वे भला उनसे ज्यादा समय कैसे दूर रह सकते हैं। गोविंदा ने अपना नया गाना ‘टिप टिप पानी बरसा’ अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया, जिसे ‘गोविंदा रॉयल्स’ के नाम से जाना जाता है। गाने में स्क्रीन पर तो वे धूम मचा ही रहे हैं साथ ही उनकी आवाज भी है।

मंडे मॉर्निंग ब्लूज के साथ यह गीत क्लासिक गोविंदा शैली की एक स्वस्थ खुराक के साथ उनके फैंस को पुरानी यादों में ले जाता है। गोविंदा ने पिछले महीने ‘द कपिल शर्मा शो’ में वादा किया था कि वे जल्द ही गाना लॉन्च करेंगे। गोविंदा ने कहा कि मैंने यह सुनिश्चित किया है कि मैं अपने प्रशंसकों का मनोरंजन अलग अंदाज में करूंगा। फैंस ने मुझे हर बार अपने प्यार और आशीर्वाद से गदगद किया है। वैश्विक व्यवधान ने ऑनलाइन दर्शकों की संख्या को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है और मेरा मानना है कि यह सबसे अच्छा तरीका है उन तक पहुंचने का।

कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा की आज नेवी अफसर से होगी शादी

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या आज मंगलवार (16 नवंबर) को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले सोमवार शाम को एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। श्रद्धा शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। श्रद्धा दिल्ली के नेवी अफसर राहुल शर्मा से शादी कर रही हैं। उनकी अरेंज-कम-लव मैरिज है। श्रद्धा कुछ दिनों पहले ही मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं और अब उनकी प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो गई हैं। श्रद्धा दिल्ली के एरोसिटी होटल में शादी करेंगी। इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

श्रद्धा ने मेहंदी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। श्रद्धा पर्पल-येलो लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। मिनिमल मेकअप, मांग टीका, झुमके उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। श्रद्धा सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखीं। मेहंदी सेरेमनी में कुंडली भाग्य से जुड़े कई स्टार्स ने शिरकत की। एक्ट्रेस अंजुम फकीह जमकर थिरकीं। उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। शशांक व्यास ने भी जमकर ठुमके लगाए।

स्वरागिनी फेम निकिता ने उत्तराखंड में ऐतिहासिक मंदिर में की सिंपल शादी

टीवी एक्ट्रेस निकिता शर्मा ने भी शादी के इस सीजन में अपने मंगेतर रोहनदीप सिंह के साथ सात फेरे ले लिए हैं। निकिता ने उत्तराखंड स्थित अपने गांव में 14 नवंबर को बेहद सादगी भरे अंदाज में शादी की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। निकिता ने शिव मंदिर में बेहद सिंपल अंदाज में तमाम दिखावों से दूर जाकर शादी रचाई। निकिता ने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में अपने पार्टनर के संग सात फेरे लिए।

निकिता को सीरियल ‘स्वरागिनी’ से फेम मिला था। निकिता ने विवाह की फोटो शेयर की हैं। उन्होंने अपने आउटफिट को मैचिंग रेड कलर के दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। साथ ही उन्होंने लुक गोल्डन ज्वेलरी से पूरा किया। निकिता ने कैप्शन में खुलासा किया है कि उन्होंने त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी की है, जहां भगवान शिव और देवी पार्वती की शादी हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर