न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा की मौत की खबर उड़ी, खुद बताई हकीकत, एक्टर का रोते हुए वीडियो वायरल

पिछले कुछ सालों में देखने में आया है कि सोशल मीडिया पर कई हस्तियों या फिर उनसे जुड़े लोगों के निधन की खबरें उड़ जाती हैं, जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 12:57:54

2 News : गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा की मौत की खबर उड़ी, खुद बताई हकीकत, एक्टर का रोते हुए वीडियो वायरल

पिछले कुछ सालों में देखने में आया है कि सोशल मीडिया पर कई हस्तियों या फिर उनसे जुड़े लोगों के निधन की खबरें उड़ जाती हैं, जो निराधार होती हैं। एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल गुरुवार (6 मार्च) को सुपरस्टार गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा की मौत से जुड़ी खबरें तेजी से फैल गईं। बात बढ़ती देख खुद शशि को सामने आकर बताना पड़ा कि वे जिंदा और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शशि ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि जब से मेरी मौत की झूठी खबर फैली है, तब से मुझे फोन पर कई शोक संदेश और कॉल आ रहे हैं।

गोविंदा के पूर्व सचिव और करीबी दोस्त शशि प्रभु का निधन हुआ है, न कि मेरा। चूंकि मेरा नाम गोविंदा के पुराने दोस्त और पूर्व सचिव शशि प्रभु से मिलता-जुलता है इसलिए भ्रम के कारण यह खबर फैल गई। फिल्म 'इल्जाम' के समय शशि प्रभु उनके सचिव थे, उसके बाद से मैं गोविंदा का काम देख रहा हूं। शशि प्रभु जी, गोविंदा के बहुत करीबी थे और उनके भाई जैसे थे।

उल्लेखनीय है कि शशि सिन्हा पिछले कई सालों से गोविंदा के काम को मैनेज कर रहे हैं और उन्होंने उनके करिअर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। वे आमिर खान, आयशा जुल्का और संगीता बिजलानी जैसे अन्य कई सेलेब्स के साथ भी काम कर चुके हैं। हाल ही में शशि सिन्हा ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अलग होने की खबरों को खारिज कर दिया था।

अपने पूर्व सचिव शशि प्रभु के अंतिम संस्कार में भावुक हुए गोविंदा

इस बीच शशि प्रभु के अंतिम संस्कार में गोविंदा भी पहुंचे। जहां पर उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। गोविंदा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शशि प्रभु लंबे समय तक गोविंदा के साथ थे। दोनों प्रोफेशनल के साथ अच्छे दोस्त भी थे। गोविंदा के स्ट्रगल के दिनों में शशि उनके साथ थे। एक दोस्त के जाने से गोविंदा टूट गए हैं। गोविंदा को जैसे ही शशि के निधन के बारे में पता चला तो वो अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंच गए। गोविंदा इस दौरान पूरे समय अपनी आंखों से बहने वाले आंसू पोछते हुए नजर आए।

उनके चेहरे पर दोस्त को खोने का दुख साफ नजर आ रहा था। गोविंदा की तड़प और गहरी उदासी साफ दिखती है। वे शशि के परिवार के सदस्य को सांत्वना देते हुए भी नजर आए, जो दर्शाता है कि गोविंदा सिर्फ उनके साथी ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह उन्हें मानते थे। गोविंदा को रोता देखकर उनके फैंस भी इमोशनल हो गए। कई लोग गोविंदा और शशि प्रभु की पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिसमें दोनों के बीच का गहरा संबंध नजर आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी