न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा ने ठुकरा दी थी 100 करोड़ की फिल्म, साजिश से कर दिए गए थे इंडस्ट्री से बाहर, मिला था ‘अवतार’ का लीड रोल

गोविंदा (61) अपने समय के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने 80-90 के दशक में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांटिक हीरो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 11:05:39

गोविंदा ने ठुकरा दी थी 100 करोड़ की फिल्म, साजिश से कर दिए गए थे इंडस्ट्री से बाहर, मिला था ‘अवतार’ का लीड रोल

गोविंदा (61) अपने समय के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने 80-90 के दशक में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांटिक हीरो के रूप में छाप छोड़ने के बाद गोविंदा ने कॉमेडी जोनर पकड़ा और इसमें तो धमाल ही मचा दिया। गोविंदा ने सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। गोविंदा की डांसिंग स्टाइल भी खास रही है, जिसे आज के बच्चे और युवा पीढ़ी भी फॉलो करती है। इस बीच गोविंदा ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई चीजें शेयर कीं। गोविंदा ने ‘शक्तिमान’ फेम एक्टर मुकेश खन्ना के साथ उनके यूट्यूब चैनल ‘भीष्म इंटरनेशनल’ पर एक अनफिल्टर्ड बातचीत की।

गोविंदा ने कहा कि जब लोग लिख रहे थे कि मेरे पास काम नहीं है, तब मैंने असल में 100 करोड़ रुपए की फिल्म को मना कर दिया था। मैंने खुद को आईने में देखा और इस फैसले के लिए खुद को थप्पड़ भी मारा। मैंने सोचा, ‘तुम पागल हो गए हो, ये पैसे तुम्हारे भविष्य को सुरक्षित कर सकते थे।’ उस रोल की कहानी आजकल की फिल्मों में चलने वाली कहानियों जैसी थी।’ हालांकि अपने आप से ईमानदार रहना और अपनी अंदरूनी आवाज सुनना बहुत जरूरी है।

गोविंदा ने खुद के खिलाफ साजिश की बात बताते हुए कहा कि मैंने एक ऐसा दौर देखा जब मुझे जानबूझकर निशाना बनाया गया और इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया। मैंने समझा कि एक अनपढ़ आदमी जैसे मैं, शिक्षित लोगों की दुनिया में आ गया था और वे मुझे बाहर करना चाहते थे। मुझे नहीं पता था कि वे कितनी दूर तक जाएंगे, लेकिन साजिशें शुरू हो गईं। लोग मेरे घर के बाहर बंदूकों के साथ पकड़े गए। उस समय ने मुझे पूरी तरह बदल दिया।

govinda,superstar govinda,actor govinda,govinda 100 crore movie,avatar movie,sunita ahuja,govinda movies,govinda films,govinda comedy,govinda dance

‘अवतार’ के लिए 18 करोड़ का ऑफर मिलने के बावजूद गोविंदा ने इसलिए किया मना

गोविंदा ने यह भी दावा किया कि हॉलीवुड के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने उन्हें ‘अवतार’ मूवी में लीड रोल निभाने की पेशकश की थी। गोविंदा ने कहा कि मुझे याद है कि मैंने 18 करोड़ रुपए का ऑफर छोड़ा है। इसे छोड़ना बहुत दर्दनाक था। मैं अमेरिका में एक सरदारजी से मिला था और उन्हें एक बिजनेस आइडिया दिया, जो काम कर गया। फिर कुछ साल बाद उन्होंने मुझे जेम्स कैमरून से मिलवाया।

उन्होंने मुझे कैमरून के साथ एक फिल्म करने के लिए कहा, इसलिए मैंने इस पर बात करने के लिए उन्हें डिनर पर बुलाया। मैंने फिल्म का टाइटल दिया-‘अवतार’। कैमरून ने मुझे बताया कि फिल्म का हीरो विकलांग है, इसलिए मैंने कहा कि मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं। उन्होंने मुझे इसके लिए 18 करोड़ रुपए ऑफर किए और कहा कि मुझे 410 दिनों तक शूटिंग करनी होगी। मैंने कहा कि ठीक है, लेकिन अगर मैं अपने शरीर पर पेंट करूंगा, तो मैं अस्पताल में रहूंगा। हमारा शरीर ही हमारा एकमात्र साधन है।

कई बार कुछ चीजें प्रोफेशनल तौर से बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन आपको अपने शरीर पर उनके प्रभावों को भी देखना पड़ता है। कई बार आपको किसी फिल्म को मना करने के लिए सालों तक लोगों से माफी मांगनी पड़ती है। फिर भले ही वे करीबी हों, लेकिन उनका अहंकार बहुत मजबूत होता है। उल्लेखनीय है कि ‘अवतार’ के 2 पार्ट रिलीज हो चुके हैं। पहला पार्ट साल 2009 में रिलीज हुआ था, जिसमें सैम वर्थिंगटन और जो सलदाना लीड रोल में थे। इसके बाद दूसरा पार्ट ‘द वे ऑफ वॉटर’ साल 2022 में रिलीज हुआ था। इसका तीसरा पार्ट इस साल आ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी