न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब गोविंदा ने कहा था, मेरी कुंडली में 2 शादी का योग…, धनुष की बेटे के साथ फोटो देख खुश हुए फैंस

दिग्गज एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। खबरें आ रही हैं कि वो और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 12:17:07

2 News : जब गोविंदा ने कहा था, मेरी कुंडली में 2 शादी का योग…, धनुष की बेटे के साथ फोटो देख खुश हुए फैंस

दिग्गज एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। खबरें आ रही हैं कि वो और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शादी के 37 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर किसी ने मोहर नहीं लगाई है। गोविंदा के वकील ने कहा कि सुनीता ने 6 महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी और कपल अब एक साथ हैं। इस बीच अब गोविंदा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोविंदा ने साल 1990 में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी कुंडली के अनुसार उनकी दोबारा शादी हो सकती है। लोकप्रिय मैगजीन स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने एक्ट्रेस नीलम कोठारी को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्हें उनसे कैसे प्यार हुआ।

इसके साथ ही गोविंदा ने यह भी शेयर किया कि उन्होंने सुनीता से शादी सिर्फ इसलिए की, क्योंकि उन्होंने उनसे वादा किया था, न कि इसलिए कि वे उससे प्यार करते थे। गोविंदा ने कहा कि कल, कौन जानता है मैं किसी और के साथ इन्वॉल्व हो जाऊं और हो सकता है कि जिस लड़की के साथ इन्वॉल्व होऊं, उससे शादी भी कर लूं, लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना होगा। तभी मैं आजाद महसूस करूंगा और मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग भी है। मैं नियति में दृढ़ विश्वास रखता हूं। जो होना है, वह होकर रहेगा। जब गोविंदा से दूसरी एक्ट्रेसेज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां, मुझे जूही चावला बहुत पसंद है।

यहां तक कि दिव्या भारती भी। दिव्या बहुत सेंशुअस लड़की है। किसी पुरुष के लिए खुद को उससे दूर रखना मुश्किल होगा। मुझे पता है कि सुनीता इन सबसे बहुत परेशान होगी, लेकिन उसे पता होना चाहिए कि मैं अभी भी दिव्या के आकर्षण को दूर रख रहा हूं। उल्लेखनीय है गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। तब गोविंदा इतने बड़े स्टार नहीं थे। गोविंदा और नीलम ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। गोविंदा और सुनीता के बेटी टीना और बेटा यशवर्धन हैं।

साउथ इंडियन एक्टर धनुष और फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत का हो चुका है तलाक

साउथ इंडियन स्टार धनुष फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वे अपने पसंदीदा स्टार को लगातार फॉलो करते रहते हैं। इस बीच धनुष ने हाल ही में चेन्नई में दिग्गज कोरियोग्राफर व एक्टर प्रभु देवा के भव्य डांस कॉन्सर्ट में भाग लिया। 42 वर्षीय धनुष के साथ उनका छोटा बेटा लिंगा भी था। धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। धनुष ने लिंगा के साथ तस्वीर साझा करके अपने चाहने वालों को खुश कर दिया।

फोटो में बाप-बेटे कॉन्ट्रास्टिंग आउटफिट में दिख रहे हैं। धनुष ने सफेद पहनावा चुना, जबकि लिंगा ने काले रंग की पूरी आस्तीन वाली टी-शर्ट पहनी थी। धनुष ने फोटो को उनके बीच के प्यार और स्नेह के बारे में बताया और कैप्शन में दो लाल दिल वाले इमोजी डाले। यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने यह भी कहा कि लिंगा अपने नाना सुपरस्टार रजनीकांत से मिलता-जुलता है। उल्लेखनीय है कि धनुष की शादी रजनीकांत की बेटी फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ हुई थी।

उनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। शादी के लगभग दो दशकों के बाद उन्होंने साल 2022 में इसे खत्म करने का फैसला किया। तलाक को पिछले साल अंतिम रूप दिया गया था। धनुष को आखिरी बार ‘निलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबम : ए यूजुअल लव स्टोरी’ में देखा गया था। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हुई थी। अब वे कृति सेनन के साथ ‘तेरे इश्क में’ मूवी में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ