न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेडिशनल लुक में दिखी गोविंदा की फैमिली, ऋतिक ने मां के साथ किया डांस, ‘जेठालाल’ ने खरीदी यह कार

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग माने जाने वाले गोविंदा ने परिवार के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं और फैंस को दिवाली व नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Nov 2021 6:05:45

ट्रेडिशनल लुक में दिखी गोविंदा की फैमिली, ऋतिक ने मां के साथ किया डांस, ‘जेठालाल’ ने खरीदी यह कार

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग माने जाने वाले गोविंदा ने परिवार के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं और फैंस को दिवाली व नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी ये पोस्ट खूब ध्यान खींच रही है। इन फोटो में आहूजा फैमिली का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। इनमें गोविंदा ब्लैक शेरवानी में फब रहे हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा वाइट ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। उनकी बेटी टीना आहूजा ने पीला लहंगा और बेटे यशवर्धन ने काला और सुनहरा कुर्ता पहना है। फोटो के कैप्शन में लिखा है, आप सभी को हमारी तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल की भी शुभकामनाएं। इससे पहले गोविंदा ने करवा चौथ के मौके पर सुनीता संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

govinda,Hrithik Roshan,dilip joshi,sunita ahuja,pinky roshan,jethalal,bollywood news in hindi

पिंकी रोशन ने वीडियो के साथ शेयर की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो

एक्टर ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बेटे के साथ मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने डांस वीडियो शेयर कर लिखा- सूरज चमकने लगता है जब मैं अपने बेटे के साथ डांस करती, रोशन हो जाता है पूरा जहां। वीडियो में पिंकी गुलाबी रंग का शरारा पहने नजर आ रही हैं और उनके हाथ में मोबाइल भी है। पिंकी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे नाजिया हसन के गाने बूम बूम... पर ठुमके लगा रही हैं।

डांस करते-करते वे काफी खुश भी दिख रही हैं। ऋतिक ने काला पठानी सूट पहना है। पिंकी ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है, जिसमें वे बेटी सुनैना और पति राकेश रोशन के साथ हैं। सभी लोग किसी बात को लेकर ठहाका लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिंकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने पूर्व में अपनी कई ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं।

govinda,Hrithik Roshan,dilip joshi,sunita ahuja,pinky roshan,jethalal,bollywood news in hindi

दिलीप जोशी ने खरीदी किआ सोनेट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी, ये हैं खासियत

सब टीवी पर 13 साल से धूम मचा रहे लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मुख्य किरदार जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी किआ सोनेट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को घर लेकर आए हैं। दिलीप ने दिवाली के मौके पर डीलरशिप पर परिवार के साथ अपनी नई कार की डिलीवरी ली। आपको बता दें कि किआ सोनेट अपने सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है और सेल्टोस के बाद किआ इंडिया का दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। मॉडल अपने स्पोर्टी डिजाइन, फीचर्स की एक लंबी लिस्ट और फास्ट पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आता है।

सबकॉम्पैक्ट एसयूवी 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन्स से पावर जनरेट करती है। अभी यह साफ नहीं हुआ कि दिलीप ने किआ सोनेट के किस वेरिएंट को खरीदा है। तस्वीरों के आधार पर यह सोनेट जीटी लाइन है। सोनेट जीटीएक्स+ ट्रिम की कीमत 12.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। उल्लेखनीय है कि दिलीप सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी नजर आए हैं। वे थिएटर भी करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर