न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा की तबीयत पर ताज़ा अपडेट, फैमिली डॉक्टर की दवा दवा लेने के बाद बढ़ी थी बेचैनी

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि फैमिली डॉक्टर की दवा लेने के बाद रात में उन्हें बेचैनी और घुटन महसूस हुई। फिलहाल गोविंदा की हालत स्थिर है और डॉक्टर की निगरानी में हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Nov 2025 1:49:32

गोविंदा की तबीयत पर ताज़ा अपडेट, फैमिली डॉक्टर की दवा दवा लेने के बाद बढ़ी थी बेचैनी

बॉलीवुड जगत इस समय लगातार बुरी खबरों से जूझ रहा है। बीते कुछ महीनों में कई सितारों के निधन की खबरों ने इंडस्ट्री और फैंस दोनों को गमगीन कर दिया है। अक्टूबर में दीपावली के दिन असरानी के निधन के बाद, पंकज धीर और फिर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने से मायानगरी में उदासी छा गई थी। हालांकि, धर्मेंद्र अब स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसी बीच अब दिग्गज अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर ने फैंस को एक बार फिर चिंतित कर दिया है।

अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, फैंस परेशान

12 नवंबर की सुबह यह खबर सामने आई कि गोविंदा की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें रात में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर घर पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, फैंस ने उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगनी शुरू कर दीं।

परिवार की ओर से आया हेल्थ अपडेट

गोविंदा के लीगल एडवाइजर ललित ने उनकी हेल्थ को लेकर ताज़ा जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गोविंदा को बुधवार रात मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ललित ने कहा, “मंगलवार से ही उन्हें कमजोरी और बेचैनी महसूस हो रही थी। शाम के समय अचानक कुछ सेकंड के लिए उन्हें अजीब लगा और वो बेहोश हो गए। फैमिली डॉक्टर से बात करने के बाद उन्होंने एक दवा ली और करीब रात 9 बजे अपने कमरे में आराम करने चले गए।”

रात में फिर बढ़ी बेचैनी, अस्पताल ले जाना पड़ा

ललित ने आगे बताया कि रात करीब 12 बजे गोविंदा की तबीयत फिर बिगड़ गई।

“उन्हें अचानक घुटन और बेचैनी महसूस हुई। उन्होंने मुझे फोन किया, मैं 12:15 पर उनके घर पहुंचा। डॉक्टर की सलाह पर हमने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया। वहां इमरजेंसी वार्ड में कई जांचें की गईं और रात करीब 1 बजे उन्हें भर्ती कर लिया गया।”

डॉक्टर की निगरानी में हैं गोविंदा

गोविंदा की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए ललित ने बताया कि अभिनेता अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें इमरजेंसी वार्ड से अस्पताल के रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। “डॉक्टरों ने कई टेस्ट किए हैं और अब रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है। मैंने सुबह गोविंदा से बात की थी, उन्होंने कहा कि अब वे काफी बेहतर हैं,” ललित ने कहा।

फैंस कर रहे हैं जल्द स्वस्थ होने की कामना

गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकार लगातार उनकी जल्दी रिकवरी की कामना कर रहे हैं। सबकी यही उम्मीद है कि गोविंदा जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर एक बार फिर स्क्रीन पर अपनी मुस्कान और एनर्जी से सबका मनोरंजन करते नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड