न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, वीडियो वायरल, रात 12 बजे इस एक्ट्रेस का दरवाजा खटखटाता था हीरो

दिग्गज एक्टर गोविंदा हाल ही अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्विर से घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद एक्टर को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Oct 2024 2:18:55

2 News : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, वीडियो वायरल, रात 12 बजे इस एक्ट्रेस का दरवाजा खटखटाता था हीरो

दिग्गज एक्टर गोविंदा (60) हाल ही अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्विर से घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद एक्टर को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अब वे ठीक हैं और आज शुक्रवार (4 अक्टूबर) दोपहर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। अस्पताल से बाहर आते ही गोविंदा ने सबको हाथ जोड़ने के साथ उनके लिए दुआ और प्रार्थना मांगने के लिए शुक्रिया कहा। इस दौरान एक्टर ने फैंस को फ्लाइंग किस दी। वे काफी इमोशनल नजर आए। सोशल मीडिया पर गोविंदा के अस्पताल से बाहर आने का वीडियो सामने आया है।

गोविंदा व्हील चेयर पर बैठे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता और बेटी टीना उनके संग मौजूद हैं। टीना भी फैंस का प्यार देख काफी भावुक हो रही हैं और बार-बार आंसू पोछती नजर आईं। गोविंदा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कार की बैक सीट पर लेटे हुए हैं। गोविंदा को देख फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गोविंदा को मंगलवार (1 अक्टूबर) को सुबह गोविंदा जब किसी काम से कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे, तो गलती से उन्हें पैर में गोली लग गई थी।

उसके बाद उन्हें मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गोविंदा को गोली लगने की खबर सुनकर सबसे पहले उनके भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह हॉस्पिटल पहुंची थीं। उनके बाद गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार, भांजे, बेटी-बेटा, शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी भी उनका हाल-चाल जानने पहुंचे थे। अस्पताल में पुलिस ने भी गोविंदा से घटना की पूरी जानकारी ली थी।

मल्लिका शेरावत ने किया चौंकाने वाला खुलासा, खोली एक्टर की पोल

अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में खास रोल निभाती नजर आएंगी। मल्लिका इन दिनों टीम के साथ फिल्म के प्रमोशन में लगी हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चौंकाने वाला खुलासा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एक बड़ी कॉमेडी फिल्म का हीरो उन्हे देर रात परेशान किया करता था।

मल्लिका कहती हैं कि मैं एक उदाहरण देती हूं। मैंने दुबई में एक बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म की शूटिंग की, जो सुपरहिट साबित हुई और लोगों को बहुत पसंद आई। मैंने इसमें एक कॉमेडी रोल किया है। उस फिल्म का हीरो रात 12:00 बजे मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाता था। उसके खटखटाने से मुझे लगता था कि वो दरवाजा तोड़ ही देगा क्योंकि वो मेरे बेडरूम में आना चाहता था। और मैं सोचती थी, नहीं ऐसा नहीं होने वाला है।

उसके बाद उस हीरो ने मेरे साथ कभी काम नहीं किया। मल्लिका ने इंटरव्यू में उस हीरो का नाम नहीं बताया। यह वीडियो देखने के बाद लोग उस एक्टर को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। मल्लिका ने अपने करिअर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' से की थी। उन्हें असली पहचान साल 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' से मिली। मल्लिका 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री