न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 37 साल बाद अलग होने जा रहे गोविंदा और सुनीता, ‘बाबा निराला’ के किरदार के बारे में बॉबी ने किया खुलासा

सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों अक्सर पार्टी-समारोह में साथ नजर आते हैं। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 2:29:51

2 News : 37 साल बाद अलग होने जा रहे गोविंदा और सुनीता, ‘बाबा निराला’ के किरदार के बारे में बॉबी ने किया खुलासा

सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों अक्सर पार्टी-समारोह में साथ नजर आते हैं। इसके अलावा कपल कई टीवी कार्यक्रमों में दिखता है। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब हंसी-मजाक करते हैं और फैंस को उनकी कैमेस्ट्री बहुत अच्छी लगती है। हालांकि अब जो खबर आ रही है उससे कपल को चाहने वालों को ठेस लग सकती है। दरअसल सोशल मीडिया पर ये खबर फैल रही है कि शादी के 37 साल बाद 61 वर्षीय गोविंदा पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं।

हालांकि इस मामले में अभी तक न तो गोविंदा की तरफ से कोई बयान आया है और न ही सुनीता ने कुछ कहा है। पिछले कुछ समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ गड़बड़ चल रही है। सुनीता लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। सुनीता ने खुलासा किया था कि अब वे एक साथ एक घर में नहीं रहते हैं। मजाक-मजाक में सुनीता ने गोविंदा के अफेयर का भी खुलासा किया। पता चला है कि रिश्ते में दरार आने का कारण 30 वर्षीय मराठी एक्ट्रेस हैं, जिसके साथ गोविंदा का अफेयर चल रहा है।

कुछ महीने पहले गोविंदा के पैर पर गोली लगी थी, तब ये बात सामने आई थी कि पति-पत्नी अलग रहते हैं। एक रेडिट यूजर ने लिखा, “गोविंदा का तलाक होने वाला है। वैसे भी सुनीता ने अपने हाल के इंटरव्यूज में ये संकेत दे दिए हैं कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है। वह फ्लैट में रहती हैं और गोविंदा बंगले में। उनके रूटीन और शेड्यूल भी बिल्कुल अलग हैं। उस इंसान के साथ रहना कितना मुश्किल होता है, जिसके इतने अफेयर्स को माफ किया हो। जिसकी मां और परिवार की केयर करने में अपनी जिंदगी लगा दी और उम्र के इस पड़ाव पर आकर वो छोड़ दे।”

गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं टीना और यशवर्धन। सुनीता बच्चों के साथ, जबकि गोविंदा अलग रहते हैं। बता दें 80 के दशक में गोविंदा और एक्ट्रेस नीलम कोठारी का अफेयर सुर्खियों में रहा था। दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए थे। हालांकि एक इंटरव्यू में नीलम ने कहा था कि अफेयर की खबरें महज अफवाह थीं। इस बीच गोविंदा का वो इंटरव्यू सुर्खियों में आ गया था, जिसमें उन्होंने नीलम से रिश्ते की बात कबूली थी।

govinda,actor govinda,sunita ahuja,govinda sunita,govinda sunita marriage,govinda sunita divorce,govinda sunita social media,bobby deol,baba nirala,aashram web series

बॉबी देओल स्टारर ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ वेब सीरीज इस दिन से होगी स्ट्रीम

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ का टीजर हाल ही रिलीज किया गया था। इसे देख लोग काफी उत्साहित हैं और इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक इसका हर सीजन सुपरहिट रहा है। यह 27 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी और इसे आप फ्री में देख सकते हैं। ‘बाबा निराला’ के रोल में बॉबी देओल फिर से जादू चलाने को तैयार हैं। बॉबी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रोल को लेकर खुलासा किया।

बॉबी ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि मैं ऐसा किरदार निभाना चाहता था जो मेरे कंफर्ट जोन से बाहर हो। जब एक बार इंडस्ट्री में आपकी छवि बन जाती है, तो आपको उसी हिसाब से काम मिलता है। मुझे प्रकाश झा जी का मैसेज आया कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं। जब मैं उनसे मिला और मैंने कहानी सुनी तो मुझे लगा कि वो मुझे पुलिस ऑफिसर का रोल ऑफर करेंगे क्योंकि मैं उस रोल को निभाने के लिए काबिल था लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि वो चाहते हैं कि मैं बाबा का किरदार निभाऊं।

मुझे लगा कि मैं कुछ गलत सुन रहा हूं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि मैं इस किरदार को निभा पाऊंगा। जैसा मैं चाह रहा था वैसा ही हो गया। भगवान मुझ पर दयालु थे। बॉबी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वे ‘हाउसफुल 5’, ‘अल्फा’, ‘जना नायगन’ जैसी फिल्मों में दिखेंगे। बॉबी ने साल 2023 के अंत में आई फिल्म ‘एनिमल’ में नेगेटिव रोल से खूब वाहवाही लूटी थी। बॉबी ने 90 के दशक में ‘बरसात’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ