टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं फैंस के साथ ही सेलेब्स भी उनके कूल अंदाज के दीवाने हैं। निया अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर खास लाइमलाइट में रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में निया शर्मा वनपीस ड्रेस में एक सोफे पर बैठी नजर आ रहीं हैं।
फोटोज़ में निया शर्मा की हॉट अदाएं फैन्स की धड़कनें बढ़ाती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर निया शर्मा के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
निया शर्मा (Nia Sharma) के काम की बात करें तो उन्होंने टीवी में अपना बड़ा नाम कमाया है। निया ने सीरियल "काली" से अपने करियर की शुरुआत की थी। निया को टीवी पर पहचान "एक हजारों में मेरी बहना है" सीरियल से मिली थीं। इसके बाद जी टीवी के सीरियल "जमाई राजा" में निया ने रोशनी पटेल के किरदार को निभाया था जिससे उन्हें छोटे पर्दे पर स्टारडम हासिल हुआ था। इसके साथ ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'Twisted' में भी निया नजर आई थी।














