न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक को जब लड़की ने किया प्रपोज तो...Video देखें, अभिषेक बच्चन बोले-बिल्कुल भी स्ट्रिक्ट नहीं हैं मां

एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की कुछ दिनों पहले आई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को दर्शकों ने सिर-आंखों पर बैठाया। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Aug 2023 8:01:55

कार्तिक को जब लड़की ने किया प्रपोज तो...Video देखें, अभिषेक बच्चन बोले-बिल्कुल भी स्ट्रिक्ट नहीं हैं मां

एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की कुछ दिनों पहले आई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को दर्शकों ने सिर-आंखों पर बैठाया। इस फिल्म की इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबोर्न (IFFM) में फैन स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान कार्तिक काफी रोमांचित दिखाई दिए। इंडियन फिल्म्स के बेहतरीन टेलेंट का जश्न मनाने के लिए मशहूर इस इवेंट में कार्तिक ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस से बात की। कार्तिक के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। दरअसल कार्तिक को फैंस से बात करने के साथ उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करने का मौका मिला।

तभी एक लड़की ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक फैन उन्हें शादी के लिए प्रपोज करती देखी जा सकती है। तब कार्तिक का रिएक्शन भी देखने लायक था। कार्तिक कुछ देर तक भावहीन और हैरान दिखे। बाद में उन्होंने फैन को गले लगा लिया। कार्तिक ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'और यहां मेरी बोलती बंद हो गई, मम्मी से पूछकर बताता हूं।'

कार्तिक ने IFFM का हिस्सा बनने को लेकर कहा कि काफी एक्साइटेड हूं। यह मेलबोर्न में मेरा पहला मौका है और लैंड करते ही मैं 'सत्यप्रेम की कथा' की स्क्रीनिंग के लिए यहां हूं, ये मेरे लिए बहुत खास पल है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि हर कोई यहां मौजूद है। कार्तिक को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है और उन्हें इस समय बॉलीवुड का मोस्ट एलिजिबल बेचलर माना जाता है।

kartik aaryan,satyaprem ki katha,kiara advani,abhishek bachchan,jaya bachchan,amitabh bachchan

अभिषेक ने मां और पिता को बताया सपोर्ट सिस्टम

एक्टर अभिषेक बच्चन मां जया और पिता अमिताभ बच्चन को सपोर्ट सिस्टम मानते हैं। अभिषेक कहते हैं कि हमारे जीवन में कई लोग आते हैं और हमें मूल्यवान सबक सिखाते हैं, लेकिन हमारी मां और पिताजी हमारे पहले गुरु हैं, जो अंत तक साथ रहते हैं। मेरे लिए मेरी मां और पापा मेरे सबसे बड़े समर्थक हैं। अभिषेक ने यह बात डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 3 के खास एपिसोड में कही।

इसमें ‘घूमर' की स्टार कास्ट अभिषेक और सैयामी खेर शामिल होंगी। इससे पहले अभिषेक ने एक इंटरव्यू में ये साफ किया था कि उनकी मां बिल्कुल भी स्ट्रिक्ट नहीं है। दरअसल जया को अक्सर गुस्से में देखा जाता है। पैपराजी को देखकर तो वह अपने आप पर काबू ही नहीं कर पाती हैं। अभिषेक ने कहा कि मैं हमेशा उन्हें अपनी मां के रूप में देखता हूं, इसलिए मेरे लिए उन्हें जज करना या आंकना बहुत कठिन है। मेरे लिए परिवार की इकलौती सदस्य जिन्हें मैं एक एक्टर के रूप में नहीं देख सकता, वह मेरी मां हैं।

फिर जहां तक मेरे पिता और मेरी पत्नी का सवाल है, मैं उन्हें एक एक्टर और परफॉर्मर के तौर पर देखने की क्षमता रखता हूं। मगर मेरी मां के साथ यह बहुत इमोशनल है। जैसा कि पब्लिक में एक छवि बन गई है, उसके विपरीत मेरी मॉम बिल्कुल भी स्ट्रिक्ट नहीं हैं। जब पापा काम में बिजी होते थे तब मां ने कभी हमें असहाय महसूस नहीं होने दिया। हमेशा हर परिस्थिति में हमारे साथ रहीं। हम हर बात उन्हें शेयर करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार