न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ की शादी, शेयर कीं तस्वीरें, हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म का पोस्टर रिलीज

मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक (39) के फैंस के लिए खुशखबरी है। जिया ने बॉयफ्रेंड वरुण जैन के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। जिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 1:35:07

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ की शादी, शेयर कीं तस्वीरें, हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म का पोस्टर रिलीज

मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक (39) के फैंस के लिए खुशखबरी है। जिया ने बॉयफ्रेंड वरुण जैन के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। जिया ने सोशल मीडिया पर शादी की अनाउंसमेंट की। जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो वरुण की बाहों में नजर आ रही हैं। जिया बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। जिया को गोल्डन साड़ी में देखा गया। इसी के साथ उन्होंने टेंपल जूलरी पहनी थी। मांग टीका, हैवी नेकलेस और कमरबंद, झुमके के साथ उन्होंने लाल चूड़ियां पहनी थी। गजरे से उन्होंने हेयरस्टाइल कंप्लीट की।

दुल्हन बनी जिया बहुत खुश और खूबसूरत नजर आईं। गोपी का लुक बिल्कुल साउथ इंडियन दुल्हन वाला है। वहीं वरुण भी मैचिंग कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच प्यार साफ देखा जा सकता है। शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिया ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “भगवान और गुरु की कृपा और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए साथ आ गए हैं। हाथों में हाथ, दिल से दिल मिलाकर। हम दो दोस्त थे और आज पति-पत्नी बन गए हैं। इस दिन को जिन्होंने खास बनाया उनके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं। मिस्टर और मिसेज के तौर पर हंसी, यादें, एडवेंचर और हमेशा का साथ। जिया और वरुण।”

जिया और वरुण दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं। पहले दोनों दोस्त थे और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। जिया लंबे समय से किसी टीवी शो में नहीं दिखी हैं। जिया ने स्टार प्लस के सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में कुछ समय तक ‘गोपी बहू’ का रोल निभाया था। बाद में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने उनका स्थान लिया। जिया को सब टीवी के ‘जिन्नी और जूजू’ तथा स्टार भारत के ‘तेरा मेरा साथ रहे’ शो से भी काफी लोकप्रियता मिली। वह डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 5’ का हिस्सा भी थीं।

giaa manekm actress giaa manek,varun jain,giaa varun,giaa varun marriage,saath nibahana saathiya,gopi bahu,jeannie aur juju

'एक दीवाने की दीवानियत' इस दिन होगी रिलीज, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा हैं लीड एक्टर्स

'सनम तेरी कसम' में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीतने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे की नई रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज गुरुवार (21 अगस्त) को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। पोस्टर साझा करते हुए हर्षवर्धन ने कैप्शन दिया, “इस दिवाली, दीये ही नहीं, दिल भी जलेंगे। मोहब्बत से टकराएगी नफरत, आग लगाएगी दीवानों की दीवानियत!”

हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि फिल्म का टीजर 22 अगस्त को रिलीज होगा। यह मूवी 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इस मूवी को पहले गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था। मिलाप जवेरी के डायरेक्शन में बन रही मूवी में पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा अहम रोल में दिखाई देंगी। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री को देखने के लिए हर कोई बेकरार है। सोनम कुछ दिनों पहले रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' का हिस्सा थीं। इसके अलावा सोनम के पास टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' भी है।

बता दें इस साल की शुरुआत में हर्षवर्धन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हॉकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को करीब 9 साल बाद फिर से रिलीज किया गया था, जिसे शानदार सफलता मिली। इसके बाद से ही फैंस हर्षवर्धन की अगली फिल्म के लिए बेकरार हुए जा रहे हैं। चर्चा तो ‘सनम तेरी कसम’ के सीक्वल की भी चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर