न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक की कोचिंग से सैयामी बनीं कमाल की बॉलर, देखें ‘घूमर’ का ट्रेलर, जूही-बाबिल की फिल्म का टीजर भी जारी

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की आगामी फिल्म ‘घूमर’ की कहानी लीक से हटकर है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Aug 2023 6:23:40

अभिषेक की कोचिंग से सैयामी बनीं कमाल की बॉलर, देखें ‘घूमर’ का ट्रेलर, जूही-बाबिल की फिल्म का टीजर भी जारी

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की आगामी फिल्म ‘घूमर’ की कहानी लीक से हटकर है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार (4 अगस्त) को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। हालांकि ये ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होना था लेकिन दो दिन पहले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन की वजह से इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे की फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है कि यहां है ट्रेलर जो दिल और दिमाग हिला देगा।

फिल्म के 2.27 सैकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक हादसे में हाथ गंवा देने वाली लड़की (सैयामी) कैसे अपने देश का नाम रोशन करती है। उसकी मदद करते हैं कोच (अभिषेक)। जो लड़की पहले आत्महत्या करने की कोशिश करती है वह बाद में एक सफल खिलाड़ी के रूप में उभरकर सामने आती है। सैयामी बाएं हाथ की बॉलर होती हैं।

दरअसल नेशनल खेलने की तैयारी में जुटी अनिका अचनाक एक हादसे का शिकार हो जाती है और दाया हाथ गंवा बैठती है। अपना सबकुछ खो चुकी अनिका के सामने जिंदगी से हारा एक कोच आ जाता है, जो उसे आगे बढ़ने में मदद करता है और उसे ट्रेनिंग देता है। थका देने वाले स्ट्रगल के बीच अनिका की मेहनत रंग लाती है और उसे हैंडीकैप होने के बावजूद देश के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है।

फिल्म को आर बाल्की ने लिखने के साथ डायरेक्ट भी किया है। इसमें अंगद बेदी और शबाना आजमी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ‘घूमर’ की कहानी की बात करें तो ये हंगरी के दाएं हाथ के निशानेबाज दिवंगत कैरोली टैकस की स्टोरी पर बेस्ड है। उनका एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था लेकिन फिर भी उन्होंने मेहनत और लगन के साथ बाएं हाथ से दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।

ghoomer,ghoomer movie trailer,friday night plan teaser,friday night plan movie,abhishek bachchan,saiyami kher,juhi chawla,babil khan

‘फ्राइडे नाइट प्लान’ मूवी में नजर आएंगे जूही चावला व बाबिल खान

फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' के निर्माताओं ने शुक्रवार को इसका टीजर जारी किया। ‘शर्माजी नमकीन’ के बाद जूही चावला अब नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में दिखाई देंगी। 90 के दशक में अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग का जादू चलाने वालीं जूही दो लड़कों की मां का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में दिवंगत दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 1 सितंबर को स्ट्रीम होगी। टीजर की शुरुआत में जूही अपने बेटों से कहती दिख रही हैं कि वह एक रात के लिए पुणे में रुक सकती हैं। ऐसे में एक दिन के लिए वे लोग मैनेज कर लें। तभी दोनों भाई एक-दूसरे को शरारती आंखों से देखते हैं। दोनों भाइयों के बीच का बॉन्ड दिखता है कि कैसे दोनों उस एक रात को पूरी तरह से मस्ती में बिताने में लग जाते हैं। टीजर में रोमांस, ड्रामा और एंटरटेमेंट का मिक्सचर देखने को मिल रहा है।

इसका निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है। अमृत जयन की भी खास भूमिका है। हाल ही में बाबिल ने फिल्म को लेकर कहा था-'मेरा किरदार फिल्म में फेलियर से डरता है और यही वजह है कि वह खुद को प्रोटेक्ट करना चाहता है और इसलिए लाइफ में खूब प्लानिंग करता है...' बाबिल ने 'कला' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार