न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे तारक... के ‘नट्टू काका’, गले में कैंसर से पीड़ित थे घनश्याम नायक, फैंस में शोक की लहर

मनोरंजन जगत के लिए एक दुखभरी खबर है। करीब 13 साल से सब टीवी पर चल रहे कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 9:19:34

नहीं रहे तारक... के ‘नट्टू काका’, गले में कैंसर से पीड़ित थे घनश्याम नायक, फैंस में शोक की लहर

मनोरंजन जगत के लिए एक दुखभरी खबर है। करीब 13 साल से सब टीवी पर चल रहे कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का लोकप्रिय किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक का निधन हो गया है। वे 77 साल के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। फैंस और कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वे पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले साल ही उनका गले के कैंसर के कारण ऑपरेशन भी हुआ था। इसके बाद भी वे कैंसर से उबर नहीं पाए। रविवार को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे मलाड में ही रहते थे।

ghanshyam nayak,nattu kaka,taarak mehta ka ooltah chashmah,entertainment news in hindi

घनश्याम को तारक... ने एक खास पहचान दिलाई। आज वे घर-घर में नट्टू काका के रूप में जाने जाते हैं। जब उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आई थी तो फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में मीडिया से बातचीत में बताया था कि पिछले साल सितंबर में उनके गले से आठ गांठे निकाली गई थीं और उन्हें नहीं पता था कि इतनी गांठे कैसे बन गई थी। इन गांठों को सर्जरी के जरिए निकाला गया था। सर्जरी चार घंटे तक चली थी। इस साल अप्रैल में पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग करवाई गई थी।

ghanshyam nayak,nattu kaka,taarak mehta ka ooltah chashmah,entertainment news in hindi

घनश्याम ने एक इंटरव्यू में अपनी आखिरी ख्वाहिश बताते हुए कहा था कि यदि मेरा निधन होता है तो मैं अपने मेकअप में ही मरना चाहता हूं। गौरतलब है कि पिछले साल उनके गले का ऑपरेशन हुआ था। घनश्याम टीवी इंडस्ट्री के साथ फिल्मों में काम कर चुके थे। उन्होंने बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका