न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘नट्टू काका’ की अंतिम यात्रा में शामिल हुए तारक मेहता...के कलाकार, ‘बबीताजी’ ने ऐसे किया याद

तारक मेहता उल्टा चश्मा सीरियल में नट्टू काका का किरदार निभाकर घर-घर में जगह बनाने वाले घनश्याम नायक का रविवार को कैंसर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 8:54:21

‘नट्टू काका’ की अंतिम यात्रा में शामिल हुए तारक मेहता...के कलाकार, ‘बबीताजी’ ने ऐसे किया याद

तारक मेहता उल्टा चश्मा सीरियल में नट्टू काका का किरदार निभाकर घर-घर में जगह बनाने वाले घनश्याम नायक का रविवार को कैंसर के कारण निधन हो गया। सोमवार को उन्हें अंतिम विदाई दी गई और वे पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में ‘गोकुलधाम’ के अधिकतर सदस्य पहुंचे। सीरियल के डायरेक्टर असित मोदी ने भारी मन के साथ नट्टू काका को अलविदा कहा। ‘जेठालाल’ दिलीप जोशी भी गम में डूबे दिखे। अंतिम संस्कार के दौरान बाघा यानि तन्मय वकेरिया भी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। बबीताजी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, टप्पू का किरदार निभाने वाले दोनों एक्टर्स भव्य गांधी और राज अनादकत भी शोक जताने पहुंचे। 77 वर्षीय घनश्याम एक साल से गले के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। बीमारी के चलते वे शूटिंग में भी हिस्सा नहीं ले रहे थे।

ghanshyam nayak,nattu kaka,taarak mehta ka ooltah chashma serial,dilip joshi,babitaji

मुनमुन दत्ता ने शेयर की फोटो और लिखा लंबा-चौड़ा नोट

तारक मेहता का उल्टा शो में बबीताजी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने ‘नट्टू काका’ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘पहली तस्वीर तब की है, जब मैं उनसे आखिरी बार मिली थी। विपरीत परिस्थितियों में उनकी लड़ाई की भावना और प्रेरणादायक शब्द मुझे सबसे ज्यादा याद हैं। कीमो से उबरने के बाद उनका उच्चारण बिल्कुल स्पष्ट है, ये दिखाने के लिए उन्होंने हमें संस्कृत के 2 श्लोक सुनाए थे और हमने सेट पर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था। हमारे सेट, हमारी यूनिट और हमारी टीम के बारे में कहने के लिए उनके पास हमेशा सबसे अच्छी बातें होती थीं। यह उनका दूसरा 'होम' था। वे मुझे प्यार से 'डीकरी' कहकर बुलाते थे और मुझे अपनी बेटी मानते थे। उन्होंने हम सभी के साथ इतनी हंसी साझा की।

मुझे याद है कि वे बचपन के संघर्ष की कहानियों को साझा करते थे। वे जीवनभर एक प्रसिद्ध कलाकार रहे हैं। मैं उन्हें बिल्कुल वास्तविक और बोलते समय बेहद क्यूट लगने वाले व्यक्ति के रूप में याद रखूंगी। पिछले साल उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा। इसके बावजूद वे काम करते रहना चाहते थे और हमेशा सकारात्मक रहना चाहते थे। आपके बारे में लिखने के लिए बहुत सारी यादें, बहुत सारी बेहतरीन चीजें हैं। पिछले 13 वर्षों से आपको जानकर धन्य हूं काका। आप हमेशा मेरे और कई लोगों के द्वारा याद किए जाएंगे, जिनके जीवन को आपने एक कलाकार के रूप में चुना है। मुझे आशा है कि आप अब एक बेहतर जगह पर हैं। आपकी वजह से आज स्वर्ग उज्जवल है।'

ghanshyam nayak,nattu kaka,taarak mehta ka ooltah chashma serial,dilip joshi,babitaji

कभी 3 रुपए के लिए 24 घंटे काम करते थे घनश्याम नायक

घनश्याम ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1960 में आई फिल्म ‘मासूम’ से की। उन्होंने ‘बेटा’, ‘लाडला’, ‘क्रांतिवीर’, ‘बरसात’, ‘घातक’, ‘चाइना गेट’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लज्जा’, ‘तेरे नाम’, ‘खाकी’ और ‘चोरी चोरी’ जैसी कई फिल्में में छोटी छोटी भूमिकाएं निभाई थीं। ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म में वे विट्ठल काका बने थे। सलमान खान उन्हें ‘विट्ठल काका’ के नाम से ही बुलाते थे और उन्हें बहुत मानते थे। ‘नट्टू काका’ ने खिचड़ी, एक महल हो सपनों का, दिल मिल गए, सारथी, साराभाई वर्सेज साराभाई जैसे सीरियल्स में भी काम किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक समय ऐसा भी था जब वे 3 रुपए के लिए 24 घंटे काम किया करते थे। पैसों की तंगी की वजह से उन्हें बच्चों की फीस के लिए आस-पड़ोस में हाथ भी फैलाने पड़ते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव