न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'घाटी' ट्रेलर: अनुष्का शेट्टी का क्रूर अवतार, विक्रम प्रभु संग गांजा तस्करों के खिलाफ उठाया हथियार, मधरासी से होगा मुकाबला

‘घाटी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी एक निडर और विद्रोही महिला के रूप में नजर आ रही हैं, जो भ्रष्ट सिस्टम और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 7:31:03

'घाटी' ट्रेलर: अनुष्का शेट्टी का क्रूर अवतार, विक्रम प्रभु संग गांजा तस्करों के खिलाफ उठाया हथियार, मधरासी से होगा मुकाबला

‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रही हैं, और वो भी एक्शन से भरपूर अवतार में। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘घाटी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी एक निडर और विद्रोही महिला के रूप में नजर आ रही हैं, जो भ्रष्ट सिस्टम और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करती है।

फिल्म ‘घाटी’ की कहानी दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में बसे एक गांव की है, जहां कुछ लोग गरीबी और लाचारी के चलते गांजा तस्करी जैसे गैरकानूनी कामों में शामिल हो जाते हैं। लेकिन जब उन्हें इसके सामाजिक और नैतिक परिणामों का एहसास होता है, तो वे बगावत का रास्ता अपनाते हैं। अनुष्का शेट्टी इस लड़ाई की अगुआई करती हैं, और ट्रेलर में उनका एक्शन अवतार काफी प्रभावशाली दिखता है।

फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है और इसमें विक्रम प्रभु, अनुष्का शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। संगीत नागवेल्ली विद्यसागर ने दिया है। ‘घाटी’ पहले अप्रैल और फिर जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी फाइनल रिलीज डेट 5 सितंबर 2025 तय की गई है।

‘घाटी’ के ट्रेलर को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा: "घाटों की एक आवाज है। वो दहाड़ती है। वो बगावत करती है। वो गूंजती है। घाटी - खून, पसीने और पत्थर से गढ़ी एक कहानी।"

इस फिल्म की टक्कर अब शिवकार्तिकेयन की अपकमिंग फिल्म ‘मधरासी’ से होगी, जो कि 5 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी