न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

19 सितंबर को ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, साउथ की ये चार फिल्में मचाएंगी तहलका

एक ओर जहां ‘द ट्रायल सीजन 2’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसे चर्चित शो रिलीज हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ की चार दमदार फिल्में और वेब सीरीज भी डिजिटल स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 7:50:52

19 सितंबर को ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, साउथ की ये चार फिल्में मचाएंगी तहलका

ओटीटी दर्शकों के लिए 19 सितंबर का दिन पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। एक ओर जहां ‘द ट्रायल सीजन 2’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसे चर्चित शो रिलीज हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ की चार दमदार फिल्में और वेब सीरीज भी डिजिटल स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रही हैं। इन चारों कंटेंट में क्राइम, रोमांस, थ्रिलर और हॉरर कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण मिलेगा, जो दर्शकों की वॉचलिस्ट में शामिल होने लायक हैं।

इस हफ्ते की साउथ रिलीज़ की बात करें तो सबसे पहले चर्चा है तमिल क्राइम थ्रिलर ‘इंद्र’ की, जिसमें वसंत रवि और मेहरीन कौर पीरजादा मुख्य किरदारों में हैं। कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है जिसे सस्पेंड कर दिया गया है और जो शराब की लत से जूझ रहा है। उसकी मानसिक और सामाजिक स्थिति के इर्द-गिर्द घूमती इस थ्रिलर को 19 सितंबर से सन एनएक्सटी पर देखा जा सकेगा। फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा।

इसके बाद आता है एक बिल्कुल अलग मूड वाला शो ‘पुलिस पुलिस’, जो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। यह एक पुलिस कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें कानून व्यवस्था की गहराई के साथ-साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी का रंग भर दिया गया है। जयसेलन, मिर्चि सेंथिल और शबनना शहजाहान जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी यह सीरीज पुलिस फोर्स की जिम्मेदारियों और मानसिक तनाव को भी मजेदार अंदाज़ में पेश करती है। खास बात यह है कि यह शबाना शाहजहान का डिजिटल डेब्यू भी है।

अगर आप रोमांटिक कहानियों के शौकीन हैं तो आपके लिए ‘शशश... सीजन 2’ एक बेहतरीन ऑप्शन है। अहा वीडियो पर रिलीज हो रही इस एंथोलॉजी सीरीज में प्यार, भावनाएं और रिश्तों के संघर्ष को अलग-अलग कहानियों के ज़रिए दर्शाया गया है। पहला सीजन पहले ही काफी पसंद किया गया था, और अब सीजन 2 और भी ज्यादा ड्रामा और इमोशन से भरपूर होने की उम्मीद है। वेदिका सी कुमार, प्रेमजी और ऐश्वर्या दत्ता जैसे चेहरे इस बार कहानी को आगे ले जाते नज़र आएंगे।

और आखिर में, उन दर्शकों के लिए जो हॉरर और कॉमेडी के फैन हैं, उनके लिए है ‘हाउस मेट्स’, जो एक फैंटेसी हॉरर कॉमेडी है। दर्शन और काली वेंकट जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म ज़ी5 पर रिलीज हो रही है। कहानी एक ऐसे जोड़े की है जो एक पुराने अपार्टमेंट में रहने आता है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें पता चलता है कि वहां पहले रह चुका एक परिवार अब भी किसी रूप में मौजूद है। डर और हास्य का ये मेल इसे खास बनाता है।

ओटीटी की दुनिया में इस तरह की विविधता दर्शकों को हर हफ्ते नए अनुभव दे रही है। चाहे आप रोमांस के शौकीन हों, थ्रिलर पसंद करते हों या हंसते-हंसते डरने का मज़ा लेना चाहते हों, 19 सितंबर को साउथ की ये रिलीज़ हर स्वाद के लिए कुछ न कुछ जरूर लेकर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह