Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गौतमी के साथ बस में हुई थी घिनौनी हरकत, बताया पूरा किस्सा, ‘मुझसे शादी करोगी 2’ में कार्तिक की एंट्री पर आई Update

एक्टर राम कपूर की पत्नी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने हाल ही में एक सनसनीखेज खुलासा किया। मुंबई में स्कूल से घर लौटते समय एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 May 2025 2:38:41

2 News : गौतमी के साथ बस में हुई थी घिनौनी हरकत, बताया पूरा किस्सा, ‘मुझसे शादी करोगी 2’ में कार्तिक की एंट्री पर आई Update

एक्टर राम कपूर की पत्नी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने हाल ही में एक सनसनीखेज खुलासा किया। मुंबई में स्कूल से घर लौटते समय एक अजनबी ने उनके साथ घिनौनी हरकत की थी। दरअसल गौतमी से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि मुंबई एक शहर के तौर पर कितना सुरक्षित है। इस पर गौतमी ने कहा कि मैं इमोशनल रूप से मुंबई से जुड़ी हुई हूं। मुंबई काफी सुरक्षित है और इस शहर ने मुझे सब कुछ दिया है। मैं अपने कॉलेज के दिनों में बस से सफर करती थीं। वास्तव में मैं 5 साल की उम्र से ही बस से सफर कर रही थीं, क्योंकि मेरे परिवार के पास कोई वाहन नहीं था। मैंने ट्रेन से भी सफर किया है।

जब गौतमी से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अजीब घटना का सामना करना पड़ा है तो उन्होंने बताया कि यह तब हुआ जब मैं छठी कक्षा में थी। एक आदमी ने पीछे से मेरी पैंट के अंदर हाथ डाला। मैं बहुत छोटी थी इसलिए मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि क्या हो रहा है। मैं घबरा गई और तुरंत बस से उतर गई। स्थिति को पूरी तरह से समझने में मुझे 15-20 मिनट लग गए। मैं सोचती रही कि क्या वह आदमी मेरा पीछा कर रहा था। जब मैं मां से मिली तो मैं उन्हें यह बताने से डर रही थी। मुझे लगा कि वह मुझे डांटेंगी और कहेंगी कि यह मेरी गलती थी।

जब यह घटना हुई तब मैं स्कूल यूनिफॉर्म में थी। जब मैं घर पहुंची और मां को बताया तो उन्होंने कहा कि क्या तुम पागल हो? तुम्हें पलटकर उस आदमी को थप्पड़ मारना चाहिए था या उसका कॉलर पकड़ लेना चाहिए था। उन्होंने मुझे कभी भी डरने से मना किया। अगर कभी कोई ऐसा करता है, तो उसका हाथ कसकर पकड़ें, जोर से चिल्लाएं और कभी घबराएं नहीं। अगर आपको डर लगता है, तो अपने साथ पेपर स्प्रे रखें और उसके चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें, या बस अपना जूता उतारें और उसे मारें। आपको कुछ नहीं होगा। गौतमी के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें लास्ट टाइम ‘ग्यारह ग्यारह’ वेब सीरीज में देखा गया था, जो फेमस कोरियाई ड्रामा सिग्नल का एक एक्साइटिंग एडेप्टेशन था।
gautami kapoor,actress gautami kapoor,ram kapoor,gautami ram,gautami eve teasing,gautami bus,kartik aaryan,actor karti aaryan,mujhse shaadi karogi 2,varun dhawan सोर्स ने बताया, कार्तिक फिलहाल अपने मौजूदा प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं और…

डेविड धवन की कॉमेडी मूवी ‘मुझसे शादी करोगी’ साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा थे। बताया जा रहा है कि इसके सीक्वल का टाइटल ‘मुझसे शादी करोगी 2’ हो सकता है और इसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे, जो वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। कुछ दिनों पहले सामने आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक और वरुण के बीच फिल्म काम करने के लिए बातचीच चल रही है, जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

हालांकि अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें कार्तिक इस फिल्म में नहीं बताए जा रहे। हिंदुस्तान टाइम्स को एक सोर्स ने बताया कि ये अफवाहें हैं कि कार्तिक की ‘मुझसे शादी करोगी 2’ के लिए बातचीत चल रही है। कार्तिक फिलहाल अपने मौजूदा प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं और उनके पास कुछ और प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिन्हें वे पहले पूरा करना चाहते हैं। कार्तिक अप्रैल और मई में नॉर्थ ईस्ट में अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ श्रीलीला भी हैं।

कार्तिक फिलहाल सोलो हीरो वाली फिल्मों में काम करके खुश हैं। उन्हें लगता है कि यही उनके करिअर के लिए सही है इसलिए वे इसी तरह के ही ऑफर्स देख रहे हैं, न कि मल्टी-हीरो फिल्में। यह अन्य एक्टर्स के साथ काम न करने की बात नहीं है, बल्कि अपने करिअर में खुद पर विश्वास की बात है। उल्लेखनीय है कि कार्तिक ने साल 2018 के बाद से मल्टी हीरो फिल्म में काम नहीं किया है। कार्तिक की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका