न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नकली पनीर के दावे को गौरी खान के रेस्तरां ‘टोरी’ ने किया खारिज, ‘फुले’ की रोक पर कश्यप ने उठाए ये सवाल

सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का मुंबई स्थित आलीशान रेस्तरां ‘टोरी’ अचानक लाइमलाइट में आ गया। हाल ही एक सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 1:07:52

2 News : नकली पनीर के दावे को गौरी खान के रेस्तरां ‘टोरी’ ने किया खारिज, ‘फुले’ की रोक पर कश्यप ने उठाए ये सवाल

सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का मुंबई स्थित आलीशान रेस्तरां ‘टोरी’ अचानक लाइमलाइट में आ गया। हाल ही एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व यूट्यूबर सार्थक सचदेवा ने आरोप लगाया कि गौरी के रेस्तरां में लोगों को नकली पनीर परोसा जा रहा है। ऐसे में अब ‘टोरी’ की ओर से उनके व्यंजनों में मिलावटी चीजों के इस्तेमाल के सभी दावों को खारिज कर दिया गया है। दरअसल हुआ यूं कि बुधवार (16 अप्रैल) को यूट्यूबर सार्थक सचदेवा ने मुंबई में कई मशहूर हस्तियों के रेस्तरां का दौरा किया। वह यह पता लगाना चाहते थे कि कौनसे रेस्तरां अच्छी गुणवत्ता वाला पनीर परोस रहे हैं और कौनसे सस्ते और नकली पनीर इस्तेमाल कर रहे हैं।

सार्थक आयोडीन टिंचर की शीशी लेकर दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के ‘वन 8 कम्यून’, शिल्पा शेट्टी के ‘बैस्टियन’, बॉबी देओल के ‘सम प्लेस एल्स’ में गए। उन्होंने सबमें पनीर के बने आइटम ऑर्डर किए। इसके बाद सार्थक ने पनीर के टुकड़े को पानी की कटोरी में धोया ताकि उसके ऊपर लगा तेल और मसाला हट जाए। इसके बाद उसने उस पनीर के टुकड़े पर आयोडीन की बूंदें डालीं। इनमें से किसी भी रेस्तरां में पनीर का कोई भी टुकड़ा काला नहीं पड़ा। हालांकि सार्थक ने जैसे ही ‘टोरी’ में आयोडीन टेस्ट किया, तो पनीर काला हो गया।

सार्थक ने वीडियो में कहा, “शाहरुख खान के रेस्टोरेंट में पनीर नकली था। ये देखकर मेरे तो होश उड़ गए थे!” सार्थक का वीडियो वायरल होते ही ‘टोरी’ रेस्टोरेंट ने रिएक्शन दी। उन्होंने लिखा, “आयोडीन परीक्षण स्टार्च की उपस्थिति को दर्शाता है, पनीर की प्रामाणिकता को नहीं। चूंकि डिश में सोया-आधारित सामग्री है, इसलिए यह प्रतिक्रिया अपेक्षित है। हम अपने पनीर की शुद्धता और ‘टोरी’ में अपनी सामग्री की अखंडता के साथ खड़े हैं।” उल्लेखनीय है कि ‘टोरी’ अपने शानदार इंटीरियर और महंगे खाने के लिए जाना जाता है। इसकी गिनती चुनिंदा लग्जरी रेस्टोरेंट्स में होती है। बीते साल ही गौरी के इस रेस्टोरेंट की लॉन्चिंग हुई थी। इसमें बॉलीवुड के नामी सितारे पहुंचे थे। वैसे अब ये सितारों के लिए पार्टी का मुख्य केंद्र बना हुआ है।

gauri khan,shahrukh khan,gauri shahrukh,torii restaurant,fake paneer,sarthak sachdeva,anurag kashyap,filmmaker anurag kashyap,phule movie,anurag phule

अनुराग कश्यप ने जताई जातिवादी तत्वों के दबाव और सेंसरशिप की प्रक्रियाओं पर नाराजगी

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। फिलहाल उन्होंने प्रतीक गांधी और पत्रलेखा अभिनीत फिल्म 'फुले' की रिलीज पर लगी अस्थायी रोक पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी शेयर कर जातिवादी तत्वों के दबाव और सेंसरशिप की प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही सेंसर बोर्ड और सरकार पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ने लिखा कि मेरी जिंदगी का पहला नाटक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले पर था। भाई अगर जातिवाद नहीं होता इस देश में, तो उनको क्या जरूरत थी।

अब ये ब्राह्मण लोगों को शर्म आ रही है या वो शर्म में मरे जा रहे हैं या फिर एक अलग ब्राह्मण भारत में जी रहे हैं जो हम देख नहीं पा रहे हैं। जब फिल्म सेंसरशिप के लिए जाती है तो बोर्ड में चार सदस्य होते हैं। फिर बाहरी समूहों और संगठनों को फिल्म तक कैसे पहुंच मिलती है। पूरा सिस्टम ही धांधली वाला है। ‘धड़क 2' की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला, मोदीजी ने भारत में जाति व्यवस्था खत्म कर दी है। उसके आधार पर ‘संतोष’ भी भारत में रिलीज नहीं हुई। अब ब्राह्मण को समस्या है फुले से। भैया, जब जाति व्यवस्था ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण?

कौन हो आप? जब जाति व्यवस्था नहीं थी तो ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई क्यों थे? अनुराग ने 'पंजाब 95', 'तीस', 'धड़क 2' जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए लिखा, “मुझे नहीं पता कि इस जातिवादी, क्षेत्रवादी, नस्लवादी सरकार के एजेंडे को उजागर करने वाली और कितनी फिल्में ब्लॉक की गई हैं। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखने में शर्म आती है। उन्हें इतनी शर्म आती है कि वो खुलकर यह भी नहीं बता सकते कि फिल्म में ऐसा क्या है जो उन्हें परेशान करता है।”

बता दें अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी 'फुले' 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म के एक चित्रण पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया जिसके चलते फिल्म की रिलीज रोक दी गई। अब फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी