न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गौहर-जैद के घर दूसरी बार गूंजीं किलकारियां, सेलेब्स ने दी बधाई, अक्षय की हीरोइन ने इसलिए मुंडवाया था सिर

एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के जीवन में दूसरी दफा बड़ी खुशी आई है। उनका घर किलकारियों से गूंज उठा है। गौहर ने अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 8:08:31

2 News : गौहर-जैद के घर दूसरी बार गूंजीं किलकारियां, सेलेब्स ने दी बधाई, अक्षय की हीरोइन ने इसलिए मुंडवाया था सिर

एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के जीवन में दूसरी दफा बड़ी खुशी आई है। उनका घर किलकारियों से गूंज उठा है। गौहर ने अपने फैंस के साथ दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी साझा की है। कपल ने आज बुधवार (3 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशी जाहिर की है। शेयर किए गए खूबसूरत कार्ड पोस्ट पर लिखा है कि जेहान अब अपने नए छोटे भाई का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्ड में दूसरे बेटे के जन्म की तारीख 1 सितंबर 2025 भी साफ दिखाई दे रही है।

गौहर ने अपने दोस्तों, परिवार और सभी चाहने वालों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस खास मौके पर उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया। गौहर ने नन्हें सदस्य के आगमन से परिवार में आई खुशियों को बयां करते हुए कहा कि वे इस पल को बहुत खास मानती हैं। उनकी पोस्ट देख उन्हें चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस के साथ कई सेलेब्स ने गौहर-जैद को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सिंगर नीति मोहन ने लिखा, “ओह माई गॉड! यह न्यूज सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। आप सभी को खासकर जेहान को ढेर सारी बधाइयां।”

ऋचा चड्ढा, करण वी ग्रोवर, स्वरा भास्कर, पंखुड़ी अवस्थी, 'रोडीज एक्सट्रीम' के विजेता कशिश ठाकुर पुंदीर, अमायरा दस्तूर, कृति खरबंदा, दीया मिर्जा, समीरा रेड्डी, सोफी चौधरी, तनाज ईरानी और सुगंधा मिश्रा ने भी अलग-अलग अंदाज में विश किया है। गौहर के इंडस्ट्री में सफर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस टैलेंटेड का पुरस्कार जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में फिल्म 'रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। गौहर ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

इसके बाद उन्होंने 'इश्कजादे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'बेगम जान' जैसी फिल्मों तथा 'खतरों के खिलाड़ी 5' और 'इंडियाज रॉ स्टार' में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गौहर के पति जैद दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जैद एक मशहूर कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। गौहर और जैद ने 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी। जेहान का जन्म 10 मई 2023 को हुआ था।

अक्षय की पहली फिल्म ‘सौगंध’ में काम करने वालीं एक्ट्रेस शांति प्रिया ने कहा…

साल 1991 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सौगंध’ से अपने करिअर की शुरुआत करने वाली शांति प्रिया ने इस साल अप्रैल में सिर मुंडवाकर सबको चौंका दिया था। शांति प्रिया ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उन्होंने गंजा लुक दिखाया था और अपने दिवंगत पति सिद्धार्थ रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए उनके ब्लेजर को पहना था। तब सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा था कि उन्होंने ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा किया था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने स्थिति साफ कर दी है।

शांति प्रिया ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम हर बार हाइलाइट्स करवाते हैं और अपने बाल कटवाते हैं। मैंने कहा, (यह) क्यों नहीं? जब पुरुष कुछ भी कर सकते हैं...तो वे बाल भी बढ़ाते हैं तो जब वे कुछ भी और सब कुछ कर सकते हैं, तो (हम) क्यों नहीं? बाल वापस उग आएंगे. (ऐसा मैंने सोचा)। कुछ लोगों ने कहा कि अटेंशन सीक करने के लिए किया। ऐसा कुछ नहीं है। अटेंशन सीक करना हो तो बहुत कुछ कर सकते हैं। अपने आप मैं ये एक्सपेरिमेंट क्यों करूंगी? तो, मैंने ऐसा नहीं किया। बता दें कि फोटो में शांति प्रिया का सिर मुंडा हुआ था और वे एक ओवरसाइज़्ड ब्राउन जैकेट पहने नजर आ रही थीं।

उन्होंने सोने के झुमके और अंगूठियों के साथ सिंपल एक्सेसरीज पहनी थीं और आउटफिट को खूबसूरत बूट्स के साथ कंप्लीट किया था। उल्लेखनीय है कि शांति प्रिया 35 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। वर्षा भरत के डायरेक्शन में बनी ‘बैडगर्ल’ 5 सितंबर को रिलीज होगी। इस साल की शुरुआत में यह मूवी प्रेस्टिजियस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम (IFFR) में दिखाई गई थी। इसमें शांति प्रिया एक मां की भूमिका निभा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह