न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गौहर-जैद के घर दूसरी बार गूंजेंगी किलकारियां, शेयर किया वीडियो, ओम पुरी को लेकर उनकी पहली पत्नी ने किया खुलासा

एक्ट्रेस गौहर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। गौहर और जैद दरबार दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 7:27:41

2 News : गौहर-जैद के घर दूसरी बार गूंजेंगी किलकारियां, शेयर किया वीडियो, ओम पुरी को लेकर उनकी पहली पत्नी ने किया खुलासा

एक्ट्रेस गौहर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। गौहर और जैद दरबार दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर उन्हें चाहने वालों का दिल खुश कर दिया। वे पहले से एक बेटे के माता-पिता हैं। कपल ने आज गुरुवार (10 अप्रैल) को इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया। इसमें गौहर और जैद एक गाने पर लिप सिंक करते हुए डांस कर रहे हैं। दोनों एक साथ पोज देते हैं और लास्ट में गौहर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हैं। इस वीडियो के साथ गौहर ने कैप्शन में लिखा, “बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।

दुनिया में प्यार फैलाकर नाचने पर मजबूर कर दो। Gazababy 2 आ रहा है।” दोनों ने अपने नाम के शुरुआती अक्षरों Gaza से दूसरे बेबी का अनाउंसमेंट किया है। यह पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी, भारती सिंह, नकुल मेहता, युविका चौधरी, विशाल ददलानी, माही विज, काम्या पंजाबी समेत तमाम सितारों ने कपल को बधाई दी है।

गौरतलब है कि गौहर और जैद की शादी 25 दिसंबर 2020 को हुई थी। उनकी मुलाकात कोरोनाकाल के लॉकडाउन के दौरान हुई थी। गौहर ने 10 मई 2023 को अपने पहले बेटे जिहान को जन्म दिया था। गौहर ने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ का खिताब जीता था। जैद डांस कोरियोग्राफर हैं और नामी म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

जब सीमा कपूर प्रेग्नेंट थीं तो ओम पुरी किसी और को कर रहे थे डेट

दिवंगत दिग्गज एक्टर ओम पुरी ने करिअर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 2017 में उनका 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। अब उनकी पहली पत्नी सीमा कूपर ने एक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सिद्धार्थ कन्नन को यूट्यूब में दिए गए इंटरव्यू में सीमा ने उस वक्त को याद किया जब 'सिटी ऑफ जॉय' मूवी की शूटिंग चल रही थी। सीमा ने कहा कि वो वक्त मेरी जिंदगी का सबसे स्ट्रेसफुल समय था। विधु विनोद चोपड़ा की पहली वाइफ रेनू सलूजा मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

उन्हें उस अफेयर के बारे में पता है लेकिन मुझे ना तो उसने और ना ही सुधीर मिश्रा ने और बाकी लोगों ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्हें लगा कि वो शूट के बाद अपनी लाइफ में वापस लौट जाएंगे। मुझे अफेयर के बारे में बहुत बाद में पता चला। वो भी जब मैं दिल्ली आई तब। ओम पुरी ने मुझे बताया कि वो किसी और को डेट कर रहे हैं। मैं सब कुछ ठीक करना चाहती थी, क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी। उन्हें पता था कि मैं प्रेग्नेंट हूं, लेकिन इससे नंदिता असुरक्षित फील कर रही थीं। चीजें बहुत ज्यादा खराब हो गई थीं।

मेरा बेबी भी सर्वाइव नहीं कर सका। उस वक्त ओम पुरी ने सेक्रेटरी के जरिए 25000 रुपए भिजवाए थे, कम्पनसेशन के तौर पर लेकिन मैंने उस रकम को लेने से मना कर दिया था। बता दें ओम पुरी ने साल 1990 में सीमा के साथ शादी की थी लेकिन यह महज 8 महीने ही चली। इसके बाद ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ दूसरी शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान