न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गैल गैडोट ने की आलिया भट्‌ट की जमकर तारीफ, दोनों ने किया है ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ फिल्म में काम, इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। इससे आलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Aug 2023 11:50:24

गैल गैडोट ने की आलिया भट्‌ट की जमकर तारीफ, दोनों ने किया है ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ फिल्म में काम, इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। इससे आलिया उत्साहित हैं। अब आलिया जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी। यह आलिया की पहली हॉलीवुड मूवी है। इसमें आलिया जानी-मानी अभिनेत्री गैल गैडोट और अभिनेता जैमी डोर्नन के साथ दिखेंगी। इस बीच गैल गैडोट भी आलिया की कदरदान हो गई हैं और उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की।

गैल ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि आलिया और मेरे बीच काफी समानताएं हैं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। आलिया खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेतीं, वह जमीन से जुड़ी हुई हैं, लेकिन बहुत मजेदार हैं। आलिया काफी प्यारी और दयालु हैं। वह हमेशा काम के प्रति समर्पित रहती हैं। उल्लेखनीय है कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' का प्रीमियर 11 अगस्त से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। फिल्म के डायरेक्टर टॉम हार्पर हैं।

gal gadot,alia bhatt,gal gadot alia bhatt,heart of stone,rocky aur rani kii prem kahaani,actress alia bhatt

आलिया ने बताया बॉलीवुड-हॉलीवुड का अंतर

इससे पहले एक इंटरव्यू में आलिया से जब बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में फिल्म स्टार एक जैसे ही होते हैं। वो ही लोग होते हैं, वो ही विजन होता है और वो ही भावना और इरादे होते हैं। हालांकि ये कहा जा सकता है कि भाषा बहुत अलग है, लेकिन कहानी कहने की मुख्य भावनाएं वही रहती हैं। पूर्व में आलिया ने खुलासा किया था कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के पहले दिन इंग्लिश डायलॉग एक बड़ी चुनौती थी।

वैसे तो वह हर टाइम इंग्लिश में बात करती हैं, लेकिन उन्हें डायलॉग हिंदी में बोलने की आदत है इसलिए अंग्रेजी में डायलॉग थोड़ा अजीब लगा। फिल्म में आलिया ने केया धवन का किरदार निभाया है। आपको बता दें कि जब 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए कई एक्शन सीन की शूटिंग की गई थी तो उस समय आलिया की बेटी राहा का पूरा ध्यान रखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार