न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी की ‘गदर 2’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर, कमाई में अक्षय की ‘ओएमजी 2’ को धूल चटाई

शुक्रवार (11 अगस्त) को दो मच अवेटेड मूवी थिएटर्स में रिलीज हुई। सन्नी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ दोनों ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 10:34:37

सनी की ‘गदर 2’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर, कमाई में अक्षय की ‘ओएमजी 2’ को धूल चटाई

शुक्रवार (11 अगस्त) को दो मच अवेटेड मूवी थिएटर्स में रिलीज हुई। सन्नी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त हाइप क्रिएट की गई थी। आखिर हो भी क्यों नहीं सनी और अक्षय दोनों ही लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में बड़े स्टार का दर्जा रखते हैं। खैर अब बात की जाए इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई की।

इस मामले में ‘गदर 2’ ने ‘ओएमजी 2’ को बहुत पीछे छोड़ दिया। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ शाहरुख खान की 'पठान' के बाद इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। सेकनिल्क (Sacnilk) की प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 35 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

उल्लेखनीय है कि शाहरुख, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम स्टारर मूवी पठान ने 57 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। ‘गदर 2’ की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां इसे प्रीक्वल में छोड़ा गया था। फिल्म में नाना पाटेकर की आवाज ने भी रंग जमाया है। सनी के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की एक्टिंग भी देखने लायक है। साथ ही विलेन के रूप में मनीष वाधवा खूब जमे हैं। आपको बता दें कि 2001 की ब्लॉकबस्टर 'गदर: एक प्रेम कथा' ने उस समय कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब 'गदर 2' के साथ इतिहास दोहराया जा सकता है।

gadar 2,omg 2,box office collection,jailer,sunny deol,Akshay Kumar,ameesha patel,yami gautam,rajinikanth

‘ओएमजी 2’ को अब वीकेंड के बिजनेस से उम्मीद, बना हुआ है ‘जेलर’ का क्रेज

अब बात करते हैं ‘ओएमजी 2’ की। इसमें अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की भी अहम भूमिका है। अमित राय द्वारा निर्देशित मूवी के लिए दर्शकों में बहुत ज्यादा उत्साह नहीं दिखा। या फिर कह सकते हैं कि उन्हें दो में से एक को चुनना था तो उन्होंने ‘गदर 2’ को प्राथमिकता दी। फिर भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है। उसका कलेक्शन लगभग 9 से 10 करोड़ रुपए रहा।

उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर इसके कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी होगी। फिल्म ने 2023 में 8वीं सबसे बड़ी ओपनिंग ली है। वैसे ‘ओएमजी 2’ को ‘गदर 2’ से अच्छे रिव्यूज मिले हैं। इस बीच, रजनीकांत की ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया है। फिल्म ने पहले दिन 48.35 करोड़ तथा दूसरे दिन शुक्रवार को 27 करोड़ रुपए कमाए।

फिल्म में मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन भी प्रमुख किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। दर्शकों को फिल्म में रजनीकांत का स्वैग काफी पसंद आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका