न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-‘गदर 2’ के गाने ‘मैं निकला...' में ‘तारा सिंह’ ने फिर मचाई धूम, ‘व्हाट झुमका’ पर झूमीं ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’

फिल्म इंडस्ट्री में एक खास बात है। ज्यादातर मौकों पर देखा गया है कि हीरो-हीरोईन चाहे कितने भी बड़े हो जाए फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 6:30:17

देखें-‘गदर 2’ के गाने ‘मैं निकला...' में ‘तारा सिंह’ ने फिर मचाई धूम, ‘व्हाट झुमका’ पर झूमीं ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’

फिल्म इंडस्ट्री में एक खास बात है। ज्यादातर मौकों पर देखा गया है कि हीरो-हीरोईन चाहे कितने भी बड़े हो जाए फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार कम नहीं होता। अब ‘गदर 2’ की स्टार कास्ट को लेकर भी यही बात जाहिर हो रही है। फिल्म में एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल का चार्म पहले की जैसे ही कायम है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस उन पर बेतहाशा प्यार लुटा रहे हैं।

इस हिसाब से अंदाज लगाया जा रहा है कि 11 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘गदर 2’ सुपरहिट साबित होगी। आज गुरुवार (3 अगस्त) को इसका सबसे ज्यादा पोपुलर सोंग 'मैं निकला गड्डी ले के' रिलीज कर दिया गया। ‘गदर’ में भी यही गाना था, जो आज तक लोगों की जबान पर चढ़ा हुआ है। ‘गदर 2’ में इसे उन्हीं बोल के साथ रिएक्रिएट किया गया है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया।

गाने में सनी और उनके बेटे जीते (उत्कर्ष शर्मा) की जोड़ी धूम मचा रही है। जीते बाइक दिलाने की डिमांड कर रहा है, जबकि उसके पिता तारा सिंह (सनी) इसके लिए तैयार नहीं हैं। जब सकीना (अमीषा) बेटे का फेवर करती है तो तारा भी मान जाते हैं। इसके बाद मोटरसाइकिल आती है तो बाप-बेटे जमकर धूम मचाते हैं। तारा और सकीना रोमांटिक होते दिखते हैं।

gadar 2 movie,mein nakla gaddi leke song,harshaali malhotra. what jhumka song,bajrangi bhaijaan,sunny deol,ameesha patel

हर्षाली मल्होत्रा ने किया ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने पर डांस

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ यानी हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हर्षाली ने सलमान के साथ दमदार एक्टिंग की थी और यह उनकी पहली फिल्म थी। अब हर्षाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो शानदार डांस करती हुई दिख रही हैं। हर्षाली 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘व्हाट झुमका’ पर थिरक रही हैं। ये वीडियो हर्षाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ’ट्रेंड के साथ जा रहे हैं..’व्हाट झुमका?’

वीडियो में देख सकते हैं कि जब गाना शुरू होता है तो हर्षाली सिंपल लुक में होती हैं फिर अचानक से वो ग्लैमरस लुक के साथ घाघरे में आ जाती हैं। आपको बता दें कि अभी ‘व्हाट झुमका’ का ट्रेंड चल रहा है, जिसको लेकर हर्षाली ने ये वीडियो बनाया है। रेड स्कर्ट और कलरफुल चोली में मुन्नी काफी क्यूट लग रही हैं।

लोगों को उनका ये अंदाज और डांस दोनों ही काफी पसंद आ रहा है। इस पर लाखों लाइक और कमेंट आ चुके हैं। हर्षाली का वीडियो देख एक यूजर ने लिखा 'जूनियर आलिया भट्ट।' हर्षाली अब 15 साल की हो गई हैं। वो साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में 7 साल की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका