न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोमांच से भरा है ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर, फायरिंग के बीच बेटे ‘जीते’ को बचाते दिखे ‘तारा सिंह’, देखें...

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेन्द्र के बेटे सनी देओल ने अब तक के फिल्मी करिअर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फैंस को उनकी एक्शन पैक्ड इमेज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Jul 2023 11:06:49

रोमांच से भरा है ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर, फायरिंग के बीच बेटे ‘जीते’ को बचाते दिखे ‘तारा सिंह’, देखें...

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेन्द्र के बेटे सनी देओल ने अब तक के फिल्मी करिअर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फैंस को उनकी एक्शन पैक्ड इमेज काफी रास आती है। बड़ी स्क्रीन पर उनके गुस्सैल तेवर देखते ही बनते हैं। सनी की साल 2001 में आई मूवी गदर में उनका यादगार रोल रहा। इस रोमांटिक मूवी में देशभक्ति का भी जबरदस्त तड़का था, जिसमें सनी की अदाकारी ने जान डाल दी। इसमें सनी और अमीषा पटेल की जोड़ी खूब जमी थी। अब फैंस ‘गदर 2’ के लिए भी बेकरार हैं और वे एक बार फिर सनी से गदर जैसी ही अपेक्षा कर रहे हैं। सनी इसमें भी तारा सिंह बनकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई देंगे। फिल्म 11 अगस्त को थिएटर में दस्तक देगी।

गदर 2 के पोस्टर्स, दो गाने और टीजर रिलीज किया जा चुका है। शुक्रवार को फिल्म मेकर्स ने गदर 2 का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया। इसमें सनी के साथ-साथ उनके बेटे का किरदार निभा रहे एक्टर उत्कर्ष शर्मा भी नजर आए। पोस्टर में तारा सिंह और उनके 21 साल के बेटे 'जीते' एक साथ दिख रहे हैं। सनी बेटे का हाथ पकड़कर उसे गोलीबारी से बचा रहे हैं। ये सीमा का सीन है। ताबड़तोड़ गोलियां बरस रही हैं, हथियार गरज रहे हैं और बैकग्राउंड में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंज रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, अपने देश और परिवार की रक्षा के लिए, हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है ये तारा सिंह।

gadar 2,gadar 2 movie,gadar 2 movie motion poster,sunny deol,ameesha patel,utkarsh

जल्द रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

फिल्म के मेकर्स ने भी पोस्टर शेयर कर लिखा, दुनिया की कोई आफत बेटे को छू नहीं सकती, जब तक बाप साथ है, वो भी तारा सिंह। इस फिल्म की कहानी के बारे में कहा जा रहा है कि पिछली बार तारा सिंह अपनी सकीना (अमीषा) को वापस लाने पाकिस्तान गए थे और इस बार वो बेटे की वापसी कराने पड़ोसी मुल्क में जाने का खतरा उठाएंगे और बेटे को वापस लाकर ही दम लेंगे। जल्द ही गदर का ट्रेलर भी रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे

नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज

नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल

'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट

शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच

एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश