न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गदर 2’ को मिला UA सर्टिफिकेट, लगे 10 कट और हटा यह सीन, इस एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ी

सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर से महफिल लूटने को तैयार है। फैंस को उम्मीद है कि वे ‘गदर 2’ मूवी में भी वही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 7:04:57

‘गदर 2’ को मिला UA सर्टिफिकेट, लगे 10 कट और हटा यह सीन, इस एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ी

सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर से महफिल लूटने को तैयार है। फैंस को उम्मीद है कि वे ‘गदर 2’ मूवी में भी वही करिश्मा करेंगे जो उन्होंने ‘गदर’ में किया था। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। उनके मन में पाकिस्तान के लिए पहले से ही नफरत भरी हुई है और ‘गदर 2’ में पड़ोसी मुल्क के खिलाफ सनी के तेवर देख इसे और हवा मिलने वाली है।

हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। इस बीच, ‘गदर 2’ को लेकर पता चला है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी मंजूरी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे UA सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है। इस 2 घंटे 50 मिनट लंबी फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 10 कट लगाए हैं।

वह सीन हटा दिया गया है जहां दंगाइयों ने 'हर हर महादेव' के नारे लगाए थे। 'शिव तांडव' छंद को 'अखंड है..वो संग है' से बदल दिया गया। 'बास्टर्ड' की जगह 'इडियट' शब्द इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म में रक्षा मंत्री का सरनेम गलत तरीके से दर्शाया गया था, जिसे सुधार कर 'रक्षा मंत्री' कर दिया गया। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

gadar 2 movie,ua certificate,the kerala story,actress adah sharma,gadar 2,adah sharma,gadar

‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा अस्पताल में भर्ती

'द केरल स्टोरी' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस अदा शर्मा की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। अदा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'कमांडो' के प्रमोशन में बिजी थीं। इसी दौरान उनकी हालत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अदा की टीम ने बताया कि उन्हें फूड एलर्जी, डायरिया और उल्टी जैसी परेशानियां हुई हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि काफी स्ट्रेस के कारण उन्हें डायरिया हो गया था जिसके उनकी तबीयत बिगड़ गई।

फिलहाल अदा डॉक्टरों की निगरानी में हैं। यह भी बताया जा रहा है कि अदा को फूड से एलर्जी है और काफी स्ट्रेस के साथ डायरिया हुआ है। आपको बता दें कि अदा 'कमांडों' में भावना रेड्डी के किरदार में दिखेंगी। 'कमांडो' में वैभव, श्रिया सिंह चौधरी, अमित सियाल, तिग्मांशु धूलिया, मुकेश छाबरा और इश्तियाक खान भी हैं। 'कमांडो' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में 'कमांडो: ए वन मैन आर्मी' से हुई थी, जिसमें विद्युत जामवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

पिछले कुछ सालों में यह फ्रेंचाइजी एक्शन शैली के शौकीनों की पसंदीदा बन गई है। सीरीज का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। यह जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार