न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी-अमीषा ने दिया गदर-2 का संकेत, केके मेनन की वेबसीरीज का टीजर रिलीज, सलमान टाइगर-3 की शूटिंग...

सनी देओल और अमीषा पटेल की वर्ष 2001 में आई फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ सुपरहिट रही थी। रोमांस के साथ इसमें देशभक्ति का रंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 4:59:13

सनी-अमीषा ने दिया गदर-2 का संकेत, केके मेनन की वेबसीरीज का टीजर रिलीज, सलमान टाइगर-3 की शूटिंग...

सनी देओल और अमीषा पटेल की वर्ष 2001 में आई फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ सुपरहिट रही थी। रोमांस के साथ इसमें देशभक्ति का रंग भी देखने को मिला था। साथ ही एक से बढ़कर एक गानों ने सोने पे सुहागा का काम किया। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई भी लाजवाब रही और इसने खूब बिजनेस किया। आज गुरुवार को सनी और अमीषा ने एक पोस्ट शेयर की है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गदर मूवी के सीक्वल की तैयारी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर स्पेशल प्रोजेक्ट की घोषणा की। इसके पोस्टर पर '2' लिखा हुआ है, जिससे सीक्वल की अटकलें लग रही हैं।

पोस्टर में ये भी लिखा है- ‘कथा आगे जारी रहेगी।’ इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कल सुबह 11 बजे बहुत खास और मेरे दिल के करीब एक प्रोजेक्ट की घोषणा कर रहा हूं।” उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सनी व अमीषा को गदर के निर्देशक अनिल शर्मा से मुलाकात करते हुए देखा गया था। सनी ने इंस्टाग्राम पर इसकी कई तस्वीरें भी शेयर की थी और लिखा था- ‘खूब जमा रंग जब मिले हम तीन यार।’

gadar 2,sunny deol,amisha patel,kk menon,special ops,Salman Khan,bollywood news in hindi

केके मेनन की वेबसीरीज स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन

एक्टर केके मेनन स्टारर वेबसीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का दूसरा सीजन लंबे समय से चर्चा में है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे सीजन से पहले इसके स्पिन ऑफ सीजन 'स्पेशल ऑप्स 1.5-द हिम्मत स्टोरी' की घोषणा की थी। अब इसका टीजर रिलीज हो गया है। इस बार हिम्मत सिंह (केके मेनन) के तेज-तर्रार रॉ एजेंट की कहानी दिखाई जाएगी। टीजर में खूब एक्शन दिख रहा है। वॉइस ओवर में कहा जाता है कि हिम्मत सिंह, हिम्मत सिंह कैसे बना, यह बहुत दिलचस्प कहानी है। कहानी 2001 के आधार पर सेट की गई है, जब रॉ एजेंट के रूप में हिम्मत ने करियर शुरू किया था। केके इस सीजन में उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर दिखाई देंगे। साथ ही वेबसीरीज में अभिनेता आफताब शिवदासानी और आदिल खान की भी एंट्री हुई है।

ऐश्वर्य सुश्मिता, मारिया रयाबोशप्का, गौतमी कपूर, विनय पाठक, परमीत सेठी, केपी मुखर्जी भी इसका अहम हिस्सा हैं। इसके निर्देशक नीरज पांडे हैं और प्रोडक्शन का काम शीतल भट्ट ने संभाला है। 'स्पेशल ऑप्स' का पहला सीजन पिछले साल 17 मार्च को रिलीज हुआ था, जिसमें आठ एपिसोड थे। केके के साथ करण टैकर, विनय पाठक, विपुल गुप्ता, संयमी खेर, मेहर विज, गौतमी कपूर, सना खान, परमीत सेठी और दिव्या दत्ता भी थे। इसमें दिखाया गया था कि रॉ एनालिस्ट केके देश की सुरक्षा के लिए आतंकवादी को कैसे पकड़ते हैं। केके मेनन को इंडस्ट्री में पहला मौका 1995 में फिल्म 'नसीम' में मिला था। वे 'ब्लैक फ्राइडे', 'गुलाल', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'हैदर',' बेबी', ‘गाजी अटैक’ और ‘वोडका डायरीज’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर