Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गदर 2 फेम डायरेक्टर ने दिखाई ‘वनवास’ की झलक, निया ने तोड़ी BB 18 में हिस्सा नहीं लेने पर चुप्पी

‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। अनिल ने आज शनिवार (12 अक्टूबर) को अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Oct 2024 2:21:03

2 News : गदर 2 फेम डायरेक्टर ने दिखाई ‘वनवास’ की झलक, निया ने तोड़ी BB 18 में हिस्सा नहीं लेने पर चुप्पी

‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। अनिल ने आज शनिवार (12 अक्टूबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नई फिल्म ‘वनवास’ की पहली झलक पेश की। वीडियो में लिखा है, “अपने ही अपनों को देते हैं वनवास।” साथ ही बैकग्राउंड में श्री राम श्री राम गाना बज रहा है। अनिल ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, “परिवार के लिए एक पारिवारिक फिल्म #वनवास…आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।”

पोस्ट में कलाकारों के नाम भी बताए गए हैं, जिनमें सीनियर एक्टर नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव शामिल हैं। ‘वनवास’ के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा कि रामायण और वनवास, एक ही तरह, लेकिन एक अलग रूप है, जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास करवाते हैं। फिल्म को अनिल ने ही लिखा और निर्माण किया है। ‘वनवास’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म का नाम पहले 'जर्नी' रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर 'वनवास' कर दिया गया। पिछले साल नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। शूटिंग शुरू करने से पहले अनिल ने नाना और उत्कर्ष के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। अनिल ने पूर्व में एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में कहा था कि यह ‘भावनाओं का ‘गदर’ होगी। यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि एक पिता सबसे ऊपर होता है।

मूवी जरूर आजकल के लोगों के दिल को छू लेगी और पसंद आएगी। हर पिता ये मूवी जरूर देखेगा और बाद में अपने बेटे को दिखाएगा। बता दें कि अनिल ने ‘गदर एक प्रेम कथा’, ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, ‘अपने’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं। उत्कर्ष और सिमरत उनकी पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर मूवी ‘गदर 2’ में भी थे। उत्कर्ष उनके ही बेटे हैं।

KKK 14 के फाइनल में BB 18 के लिए लगी थी निया शर्मा के नाम पर मुहर

एक्ट्रेस निया शर्मा के नाम पर 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में 'बिग बॉस 18' की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर कन्फर्म किया गया था। हालांकि 6 अक्टूबर को BB 18 के ग्रैंड प्रीमियर से कुछ घंटों पहले निया ने अनाउंस कर दिया कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। इससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा और वे कन्फ्यूज हो गए। अब निया ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। निया ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह कलर्स चैनल था और मुझे बाद में इसके बारे में पता चला।

मुझे 'लॉफ्टर शेफ' में शामिल होना था, लेकिन जब तक इसकी घोषणा हुई, शो रद्द हो चुका था। इससे मुझे थोड़ी दिक्कत हुई क्योंकि मेरे नाम को लेकर पहले से चर्चा हो रही थी। फिर भी उन्होंने कोई शिकायत नहीं की और कहा कि सिर्फ चर्चा करना मकसद था और वो इसमें सफल हुए। ये पूरा फैसला नेटवर्क का था और मैं उनकी रणनीति का पूरा सपोर्ट करती हूं। अगर वो मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

मेरे पास उनके साथ दो शो हैं और मैं उनकी प्लानिंग का सम्मान करती हूं। इस बारे में काफी बातें हो रही थीं और मैंने इसका पूरा मजा लिया। जब तक कोई सच में बिग बॉस नहीं करता, तब तक लोगों को फर्क नहीं पड़ता। जब मैंने शो का हिस्सा नहीं बनने का फैसला लिया, तो कुछ लोग मुझसे नाराज हो गए। मुझे कुछ फैंस से गुस्से भरे मैसेज और गालियां तक मिलीं। मुझे लगा था कि मुझे फैंस से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन मैंने इस फैसले को अपनी तरह से लिया। ये एक अच्छा प्रमोशन और एक अच्छा रिव्यू था, जो मैंने काफी समय बाद देखा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका