न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महीनों तक कमरा बंद कर रोती रहती थीं ‘गदर 2’ की एक्ट्रेस सिमरत कौर, इधर आलिया ने शेयर किया BTS Video

गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल की मंझी हुई जोड़ी तो है ही, साथ ही उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर रंधावा की फ्रेश जोड़ी भी है। फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Aug 2023 7:58:30

महीनों तक कमरा बंद कर रोती रहती थीं ‘गदर 2’ की एक्ट्रेस सिमरत कौर, इधर आलिया ने शेयर किया BTS Video

‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल की मंझी हुई जोड़ी तो है ही, साथ ही उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर रंधावा की फ्रेश जोड़ी भी है। फैंस को इन सभी से काफी उम्मीदें हैं। इस बीच सिमरत ने अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो भी डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। सिमरत को फिल्मों में आने के बाद ज्यादा काम नहीं मिला। तब उन्हें अहसास हुआ कि आउटसाइडर होने के कारण कुछ भी आसानी से नहीं मिलता।

सिमरत ने कहा कि मेरी लाइफ में हजारों ऐसे पल आए, जब मैं बुरी तरह टूट सकती थीं, लेकिन मेरी मां ने मुझे समझाया और अंधेरे से बाहर आने में मदद की। मैं एक्टिंग में करिअर बनाने की इच्छुक नहीं थी, लेकिन डेब्यू के बाद महसूस हुआ कि एक्टिंग ही मेरी दुनिया है। मुझे अहसास हुआ कि सही समय का इंतजार करना होगा। इसके लिए लगातार कोशिश और स्ट्रगल करते रहना होगा। एक आउटसाइडर के लिए यहां कुछ भी आसान नहीं है।

आपके पास कोई कॉन्टेक्ट नहीं है, सही लोग नहीं हैं, जिनसे आप संपर्क कर सकें, लेकिन फिर भी आप कहते कि आप एक्टर बनने के इच्छुक हैं। मैं परेशान थी और सोचती थी कि कहां से शुरुआत करूं, ऑडिशन कैसे दूं, क्या करूं? मैंने साउथ से शुरुआत की, लेकिन वहां पहली फिल्म के बाद भी मुझे नहीं पता था कि क्या करना है।

मैं सोचती थी कि क्या कमी है, मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा? मैं डिप्रेशन में चली गई थीं और महीनों तक खुद को कमरे में बंद करके रोती रहती थीं। साल 2019 में मैंने लगभग सब कुछ छोड़ दिया था। मुझे लगा कि मैं करिअर में कुछ नहीं कर पाई। साथ ही साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कहीं कुछ नहीं हो पा रहा था।

gadar 2,actress simratt kaur randhawa,alia bhatt,bts video,simratt kaur randhawa,rocky aur rani kii prem kahaani

आलिया ने बताया कैसे बनीं फिल्म में ‘रानी चटर्जी’

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी गली बॉय के बाद एक बार फिर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी अपना जादू चलाने में सफल रही। इस फैमिली ड्रामा फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में आलिया ने ‘रानी चटर्जी’ का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब मंगलवार (8 अगस्त) को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम से एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर कर बताया कि आखिर वह आलिया से रानी चटर्जी कैसे बनी थीं।

आलिया इस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो की शुरुआत में पहले नो मेकअप लुक में दिखती हैं। इसके बाद मेकअप आर्टिस्ट आलिया के चेहरे पर टोनर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। बाद में आई मेकअप और फेस पाउडर लगाकर रानी में तब्दील हो जाती हैं। इस मिनिमल मेकअप, खूबसूरत झुमके, छोटी-सी बिंदी और पिंक शिफॉन साड़ी में आलिया कहर ढा रही हैं।

आलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रानी बनने का सफर। प्रेम कहानी को इतना प्यार देने के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद।" रणवीर ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "हाय रानी, यह बहुत ही अच्छा लुक है डियर।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार