न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुनिशा सुसाइड से सेट पर दहशत का माहौल, FWICE के प्रेसिडेंट बोले- जरूरी है काउंसलिंग

तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस ने स्टार्स की सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में अब FWICE ने अहम कदम उठाने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Dec 2022 9:14:24

तुनिशा सुसाइड से सेट पर दहशत का माहौल, FWICE के प्रेसिडेंट बोले-  जरूरी है काउंसलिंग

27 दिसंबर को टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार हुआ। लाल जोड़े में सजी तुनिशा को अंतिम विदाई देते हुए हर किसी की आंखें नम थी। बता दे, तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने सीरियल 'अलीबाबा: दास्तां-ए-काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शीजान के खिलाफ तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस ने स्टार्स की सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में अब FWICE ने अहम कदम उठाने का फैसला लिया है।

तुनिशा शर्मा के हादसे के बाद FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेइंप्लॉई) के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी के अनुसार, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी सेट पर आर्टिस्ट ने ये कदम उठाया है। इस तरह से एक गलत प्रचलन की शुरूआत हो गई है। इसको तत्काल रोकने की जरूरत है। इसपर हमारे फेडरेशन द्वारागंभीरता से सोच-विचार कर निर्णय लेने का समय है।

बीएन तिवारी ने कहा, 'फेडरेशन प्रोड्यूसर बॉडी को लेकर लेटर लिख रही है। ताकि इस तरह के एक्शन को बढ़ावा न मिले। अब उस शो के बारे में सोचें, हीरो गिरफ्तार है, एक्ट्रेस रही नहीं, सेट बना हुआ है। शूटिंग रूक गई है। अब तक का सबसे मंहगा सेट है। ऐसे में इस बार पर भी विचार करने की जरूरत है कि प्रोड्यूसर की क्या हालत हुई होगी। एक प्रोड्यूसर खत्म हो गया, वो पेमेंट कैसे कर पाएगा, कितना कर्ज उसपर चढ़ेगा, उसका कोई हिसाब नहीं।'

बीएन तिवारी आगे कहते हैं, 'देखिए फेडरेशन इससे पहले भी सेट पर जाती थी। कास्ट एंड क्रू से बातचीत कर हालात को समझने की कोशिश करती थी। आज वो स्थिती नहीं रही, हमने जाना बंद कर दिया है और लोग यहां अपनी मर्जी चला रहे हैं। तुनिशा के साथ जो हुआ है, वो दुखद है लेकिन हमें इस पर ध्यान देना होगा कि ऐसा कुछ भी दोबारा नहीं हो।'

तिवारी ने आगे कहा- 'मेकअप रूम में इतनी जगह नहीं होती है, कोई कैसे सुसाइड कर सकता है। बताओ, सेट पर इतने लोग मौजूद हैं, उन्हें भनक कैसे नहीं लगी। लोगों को अब आपस में मतलब नहीं रहा है।'

अपने आगे के एक्शन के बारे में बताते हुए बीएन तिवारी कहते हैं- 'प्रोड्यूसर से मीटिंग के दौरान हम बात रखेंगे कि केवल पैसा कमाना ही उनका लक्ष्य नहीं होना चाहिए। आपको अपनी टीम के मेंटल हेल्थ के बारे में सोचना चाहिए। मीटू के दौरान हमने सेट पर सेक्सुअल हरैसमेंट जैसी चीजों को खत्म करने के लिए एक टीम बनवाई थी। वहीं हम इस बार प्रपोज करेंगे कि हर सेट पर एक काउंसलर हो। बच्चों की काउंसलिंग बहुत जरूरी है। आज बच्चों को पैसे अचानक से मिल जाते हैं, उन्हें समझ नहीं आता है किअपनी जिंदगी के साथ क्या करना चाहिए। हर काउंसलर को आर्टिस्ट कीमेडिकल रिपोर्ट की जानकारी होनी चाहिए। उनसे समय-समय पर शूटिंग के टाइम फ्रेम और स्ट्रेस की भी जानकारी होनी चाहिए। तुनिशा के इस कदम ने वाकई हम लोगों को डरा दिया है। ऐसे दहशत माहौल में कैसे काम हो पाएगा।'

तिवारी ने आगे कहा- 'मुझे अली बाबा के सेट में काम करने वाले कई मजदूरों का फोन भी आया है। उन्हें अपने भविष्य की चिंता है। एक सेट पर सैकड़ों लोगों का रोजगार जुड़ा होता है। उनके साथ क्या होने वाला है, इसको लेकर भी हम प्रोड्यूसर एसोसिएशन से बात करने वाले हैं। क्योंकि फिलहाल तो सेट और शो का भविष्य अंधकार में लग रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर